Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई तरह की तस्वीर लगाते हैं, जैसे दौड़ते हुए घोड़े, पानी में तैरते हुए हंस, समुद्र, माता लक्ष्मी आदि। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि इन तस्वीरों को लगाने से क्या-क्या लाभ मिलते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या अन्य तस्वीर लगाने से क्या-क्या लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Shastra: घर में पौधे लगाने की क्या है सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या कार्यालय में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से कार्य और रोजगार में उन्नति होती है। साथ ही आय के नए-नए स्त्रोत बनते हैं। मान्यता है कि इन घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
राज हंस की तस्वीर
माना जाता है कि जो लोग अपने घर या ऑफिस में हंस राज की तस्वीर लगाते हैं, उनके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में खुशियों का माहौल बना रहता है।
यह भी पढ़ें- कहीं आपके घर में गड़बड़ी तो नहीं? बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए ‘वास्तु शास्त्र’ टिप्स
राधा-कृष्ण की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण की एक तस्वीर लगाने से पति-पत्नी में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
यशोदा और बाल कृष्ण की तस्वीर
जो लोग अपने घर में यशोदा और बाल कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं, उन्हें सुंदर, बुद्धिमान, वीर, प्रतापी और तंदुरुस्त संतान की प्राप्ति होती है।
गाय माता और भगवान कृष्ण की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घरों में गाय माता के साथ भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं उन्हें धन की प्राप्ति होती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें- बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र में क्या है नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines