---विज्ञापन---

धन-दौलत और सुख-समृद्धि के लिए बेहद खास हैं मिट्टी की ये चीजें, वास्तु अनुसार ऐसे रखें

Vastu Tips For Happiness: हिंदू धर्म के अनुसार मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करने से घर में सुख- समृद्धि आती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ बातों का विशेष ध्यान दें।

Vastu Tips For Happiness:  प्राचीन काल में लोग मिट्टी के बर्तन का प्रयोग करते थे। इस वजह से वे ज्यादा सुखी रहते थे। वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तन को शुभ माना जाता है। ये आपकी सेहत के अलावा आर्थिक स्थिती भी बेहतर रखता है। घर में सकारात्मकता आती है। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। मिट्टी के बर्तन धन -दौलत और सुख- समृद्धि के लिए बेहद खास होते हैं। आइये बताते हैं मिट्टी के बर्तन का महत्व और कैसे इसका प्रयोग करते है।

मिट्टी का घड़ा

हिंदू धर्म में मिट्टी के घड़े को बेहद शुभ माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मिट्टी के घड़े में जल भरकर रखने से मां लक्ष्मी खुश होती है। ऐसे घर में हमेशा बरकत होती हैं। साथ ही घड़े का पानी स्वास्थ्य के बेहद अच्छा होता है। निरोगी रहते हैं। शरीर में ताजगी आती है। मिट्टी के घड़े का उपयोग करने से बुध और चंद्रमा मजबूत होते है। ऐसे में मिट्टी का घड़ा हर तरह से लाभकारी होता है।

---विज्ञापन---

मिट्टी का दीपक

मिट्टी का दीपक पूजा- पाठ में अहम माना जाता है। इसलिए घर के मंदिर में हमेशा मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और धन- धान्य में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वैसे भी हिंदू धर्म में हर त्योहार पर्व में मिट्टी के दीपक में घी भरकर जलाने की विशेषता है। मान्यता है ऐसा करने से घर में कोई व्यक्ति बीमार नही होता है।

---विज्ञापन---

मिट्टी की सजावटी वस्तुएं

मिट्टी की कलाकृतियां घर में सजाने से सकारात्मकता आती है। आर्थिक स्थिती अच्छी होती है। हर कार्य में तरक्की मिलती है। पुराने समय में लोग मिट्टी के बर्तन का प्रयोग सजावट में करते थे। लेकिन मिट्टी के बरतन का प्रचलन धीरे- धीरे फिर से आ रहा है।

यह भी पढ़े: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया, किन 6 कार्यों को नहीं करने से घर में आती है खुशहाली और धन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 04, 2023 11:25 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola