Vastu Tips For Financial Growth: कई बार लोगों को अचानक धन हानि होने लग जाती है। उनका पैसा तेजी से खर्च होता है। वह खुद चाहकर भी इस पर कंट्रोल नहीं रख पाते। ऐसे में धन हानि को रोकने के लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर पैसे की बर्बादी रोकी जा सकती है। इन उपायों से न केवल पैसा कम खर्च होगा, बल्कि खूब धनलाभ भी होगा।
हरसिंगार के बांदे को पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखें
अपने घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र होता है। ऐसे में यहां कुछ चीजें रखकर धन की हानि रोकी जा सकती है। पंडित सुरेश पांडे के अनुसार, धन हानि बहुत ज्यादा हो रही है तो मघा नक्षत्र में हरसिंगार (फूल और फल के बीच की जगह) के बांदे को पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रख लिया जाए तो लक्ष्मी जी की कृपा होती है।
यह भी पढ़ें- मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024? जानिए
इसके साथ ही यदि कार्यों में रुकावट आ रही है तो शतभिचा नक्षत्र में लाल रंग की घुंघची लाकर लाल कपड़े में लपेटकर कुछ दिनों के लिए अपने गले में धारण कर लें। धन लाभ के लिए सूर्य और चंद्रमा ग्रहण के सम शंखपुष्पी की जड़ घर लाकर अपने पूजा स्थान में रख सकते हैं।
दरिद्रता दूर करने के लिए 41 दिनों तक लगाएं आंवला का भाेग
इसके साथ ही दरिद्रता को अपने जीवन से दूर रखने के लिए 41 दिनों तक मां लक्ष्मी की प्रतिमा के आगे आंवला का भोग लगाएं। चुटकियों में आपकी दरिद्रता दूर हो जाएगी। इसके साथ ही आंवले के पेड़ में 41 दिनों तक जल चढ़ाने से दरिद्रता दूर होती है।
यह भी पढ़ें- 30 नवंबर को धन के शुक्र करेंगे गोचर, मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ धन!
नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से दरिद्रता दूर होगी। घर में आंवले का पेड़ लगाने से भी आर्थिक नुकसान नहीं होता। वहीं बेल का पेड़ लगाने वाला व्यक्ति अकाल मृत्यु का शिकार और निर्धन नहीं होता। पीपल के आठ पेड़ लगाने से पितृ दोष दूर हो जाता है। इसी तरह आंवले के पांच पेड़ लगाने से सालों की दरिद्रता दूर हो जाती है। अकाल मृत्यु या रोग हो रहे हैं तो 11 बेलपत्र के पेड़ ऐसी जगह पर लगाएं जहां लोगों की पहुंच अच्छी तरह से हो। उसमें जल देना चाहिए। गंभीर बीमारियों का भय भी दूर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines