Vastu Tips For Dormet At Home : सभी लोग अपने जीवन में सुखी जीवन की कामना तो करते हैं। परंतु सभी लोगों का जीवन सुखी नहीं होता है। कई लोगों के घरों में अशांति और परेशानियां रहने का कारण वास्तु दोष को माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी घर में वास्तु दोष होता है तो ऐसे घर में रहने वाले लोगों के जीवन में दुख और परेशानियों के साथ-साथ बीमारियों का भी बसेरा हो जाता है।
अगर जीवन में कोई ऐसी ही परेशानी ने आपको घेर लिया है तो आप ऐसे में हमें अपने घर के वास्तु के बारे में विचार करें। साथ ही वास्तु के नियमों के अनुसार उस दोष का निवारण कराएं। कई लोग अपना घर बनाते समय अथवा घर की साज-सज्जा के दौरान यह भूल जाते हैं कि घर में कोई वास्तु दोष तो नहीं है। जबकि लोगों को वास्तु का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें : शनिवार का दिन चार राशि के जातकों के लिए है बहुत खास
घर की साज-सज्जा के दौरान लोग अपने घर को नए -नए तरीके से सजाते हैं। वहीं घर के मुख्य द्वार को भी लोग नया लुक देते हैं और मुख्य द्वार पर पायदान आदि डालते हैं। परंतु अगर घर के मुख्य द्वार की दिशा और कलर का ध्यान रखकर मुख्य द्वार पर पायदान डाला जाए तो यही पायदान आपकी समृद्धि के द्वार खोल सकता है और आपके घर से परेशानियों का अंत हो सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु और दिशा के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किस कलर का पायदान डालना चाहिए।
अगर आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है तो आपको काले कलर का पायदान मुख्यद्वार पर डालना चाहिए। पश्चिम मुखी घर में काले रंग का पायदान डालना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में है तो आपको ब्लू कलर का पायदान डालना चाहिए। उत्तर दिशा में इस कलर का पायदान डालना शुभ माना जाता है और वास्तु की दृष्टि से शुभ साबित होता है।
ये भी पढ़ें : विभीषण के अलावा लंका के एक खास व्यक्ति ने भी की थी श्रीराम की मदद
वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा में अगर आपके घर का मुख्य द्वार है तो आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर लाल या हरे कलर का पायदान ही डालना चाहिए। इस दिशा में मुख्य द्वार पर ये दोनों की कलर के पायदान शुभ माने जाते हैं।
वहीं अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में आपके घर का मुख्य द्वार है तो आप अपने घर के वास्तु दोष को गोल्डन या पीले कलर का पायदान मुख्य द्वार पर डालकर दूर कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines