---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

घर में झाड़ू रखने के भी होते हैं खास नियम, सही से ना रखें तो मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज

Vastu Tips For Broom: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू रखने के कुछ नियम होते हैं। यदि उन नियमों का पालन नहीं किया जाए तो घर में दरिद्रता आने लगती है। तो आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Vastu Tips For Broom: घर में रखें हर एक चीज के लिए वास्तु नियम होते हैं। मान्यता है कि जो जातक वास्तु नियमानुसार कार्य करता है, तो वह जीवन में कभी दुखी नहीं हो सकता है। इसके साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि बना रहता है। घर में झाड़ू रखने के भी वास्तु नियम होते हैं। कहा जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि यदि घर में झाड़ू सही ढंग से न रखा जाए तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसके साथ ही घर में तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के नियमानुसार, झाड़ू रखने के नियम के बारे में।

घर में झाड़ू रखने के सही तरीका

छुपाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही घर से दरिद्रता दूर हो जाता है। कहा जाता है कि वास्तु नियमानुसार, झाड़ू को कभी भी लेटा कर रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस तरह से नहीं रखने से घर में पैसों की तंगी होने लगती है।

यह भी पढ़ें- शरीर के ये 3 अंग खोल देते हैं महिलाओं के सारे राज, सामुद्रिक शास्त्र में जानें पूरी बात

सही दिशा

वास्तु शास्त्र में घर में झाड़ू रखने का सही दिशा बताया गया है। वास्तु नियमानुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। इसके साथ ही घर में खुशियां बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

रात में कैसे रखना चाहिए झाड़ू

ऐसी मान्यता है कि रात में झाड़ू को घर के मुख्य द्वार पर रखना बेहद ही लाभकारी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर झाड़ू रखने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती है।

यह भी पढ़ें- Palmistry: हाथ की हथेली में होते हैं ये अशुभ निशान, तो व्यक्ति जीवन भर रहता है परेशान

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Oct 08, 2023 08:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola