---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शरीर के ये 3 अंग खोल देते हैं महिलाओं के सारे राज, सामुद्रिक शास्त्र में जानें पूरी बात

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र से किसी भी व्यक्ति के शारीरिक बनावट और उसके संरचना को देखकर उसके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति पर मौजूद निशान से उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी इंसान को परखना होता है, तो उसके शारीरिक बनावट, नाखून, बाल और तिल के जरिए किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज इस खबर में महिलाओं के शरीर के ऐसे तीन अंग के बारे में बताने वाले हैं, जिसे जानकर आप उस महिला के स्वभाव के बारे में पता लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

महिलाओं की अंगों की बनावट

भौंह

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन स्त्रियों की भौहें व्यवस्थित और धनुषाकार होती है, वैसी महिला चरित्र की धनी होती है। ऐसी मान्यता है कि इन महिलाओं का व्यवहार बहुत ही अच्छा होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की भौहें मोटी, टूटी और लंबी होती है वैसी महिलाएं स्वभाव से काफी सख्त होती है। वहीं जिन महिलाओं की भौहें आपस में मिली हुई होती है, वैसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुख से बीतता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के बेडरूम में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना वैवाहिक जीवन में हर वक्त आएंगी विपत्तियां

होंठ

ऐसी मान्यता है कि जिन महिलाओं के होंठ पतले और लाल होते हैं, वैसी महिलाएं पति और परिवार के लिए काफी मिलनसार और व्यवहारिक होती है। ऐसी महिलाएं शादी के बाद बहुत ही अच्छी जिंदगी जीती है। वहीं जिन महिलाओं के होठ गहरे रगं और मोटे होते हैं, ऐसी महिलाएं ससुराल के लिए आफत बन जाती है। हर समय पति के साथ बहस करती है। जिसके कारण गृह क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

---विज्ञापन---

डिंपल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की ठोड़ी पर डिंपल पड़ता है, तो ऐसी महिलाएं काफी खुशमिजाज किस्म की होती है। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं अपनी दोस्तों और परिवार के लिए बहुत ही वफादार होती है। ऐसी मान्यता है कि ठोड़ी पर डिंपल पड़ने वाली महिलाएं स्वभाव से काफी दयालु होती है।

यह भी पढ़ें- Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्रों का जाप, जीवन की हर समस्या का होगा नाश

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 07, 2023 02:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola