Vastu Tips For bathroom: घर में बाथरूम एक ऐसा स्थान होता है, जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा होता है। इसके अलावा यदि घर में बाथरूम वास्तु के अनुसार, सही दिशा में न बना हो तो घर ने नकारात्मकता बढ़ जाती है। इससे घर में रहने वाले लोगों पर इसका असर होता है। वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर में बाथरूम का वास्तु यदि ठीक नहीं है तो कुछ उपाय करके इसे ठीक भी किया जा सकता है। घर की ऊर्जा व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है।
घर का वास्तु बिगड़ने पर परिवार की सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। इसलिए अपने घर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए बाथरूम में रखी इन चीजों को आज ही बाहर निकाल फेंके।
1.टूटा कांच न रखे
बाथरूम ही नहीं घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ कांच या शीशा नहीं रखना या लगाना चाहिए। टूटा हुआ कांच नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।
2.खाली बाल्टी न रखे
बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। सुबह उठने के तुरंत बाद खाली बाल्टी देखने से आपकी जेब भी खाली हो सकती है। इसलिए रात में बाल्टी में थोड़ा बहुत पानी भरकर जरूर रखें। वहीं, बाथरूम में टूटी-फूटी बाल्टी या मग रखना भी नहीं रखना चाहिए।
3.बाथरूम में पौधे न रखे
बाथरूम में पौधे न रखे। बाथरूम में रखे पौधे शुभ नहीं माने जाते है। बाथरूम ही नहीं घर के किसी भी कोने में सूखे हुए पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।
यह भी पढ़े: घर में मछली का जोड़ा लटकाने से आती है सुख-समृद्धि, आप भी जानिए
4.फटी-टूटी तस्वीरें न लगाये
कई लोग अपने बाथरूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, बाथरूम में टूटी-फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बनता है।
5.नल खराब होने न दें
बाथरूम में खराब नल वास्तु दोष बढ़ाता है। बाथरूम में हर समय नल से पानी टपकना भी सही नही होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी बुरी तरह से खराब हो सकती है।
यह भी पढ़े: सुख-शांति के लिए घर में बेहद जरूरी हैं 7 वास्तु टिप्स, अपनाने से तरक्की में लग जाते हैं चार-चांद
6.गीले कपड़े बाथरूम में न रखे
लोग जल्दबाजी में या फिर आलस के चक्कर में बाथरूम में गीले कपड़े या गंदे कपड़े इकट्ठा करके रख देते है। यह गलती वास्तु दोष के साथ-साथ सूर्य दोष का कारण भी बन सकती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines