---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सुख-शांति के लिए घर में बेहद जरूरी हैं 7 वास्तु टिप्स, अपनाने से तरक्की में लग जाते हैं चार-चांद

Vastu Tips For Doors घर का मेन गेट ना सिर्फ घर के लिए बल्कि घर में रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी बहुत खास माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Vastu Tips For Doors: घर की सुख-समृद्धि का सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। कहते हैं कि जिस घर का वास्तु सही नहीं होता है, उस घर की कभी तरक्की नहीं होती है। घर का मेन गेट ना सिर्फ घर के लिए बल्कि घर में रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी बहुत खास माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती है।

सही वास्तु का प्रयोग करके घर में होने वाली अनावश्यक समस्याओं से बचा जा सकता है। कई बार गलत वास्तु की वजह से घर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पॉजिटिव एनर्जी के लिए घर के मुख्यद्वार से जुड़े वास्तु के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। गृह-क्लेश दूर होती हैं और परिजनों में प्रेम और सद्भाव बना रहता हैं। चलिए घर के मुख्यद्वार से जुड़े वास्तु के कुछ खास टिप्स जानते हैं।

1.मुख्यद्वार की साफ- सफाई रखे

घर के मेनगेट को साफ-सुथरा रखें। मुख्यद्वार के पास कभी भी टूटी हुई कुर्सियां और कूड़ेदान ना रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और घर में दरिद्रता बनी रहती है।

2.घर के बाहर हरे-भरे पौधे लगाएं

घर के मुख्यद्वार के आसपास हरे-भरे पेड़-पौधे लग सकते हैं। ऐसा करने से घर की रौनक बढ़ेगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। घर के मेनगेट के पास मनी प्लांट जरूर लगाएं।

---खबर नीचे जारी है---

3.मुख्यद्वार के दरवाजे से आवाज न आएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्यद्वार के गेट को खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं आना चाहिए। मान्यता है कि घर के मेनगेट से आवाज आने से घर के सदस्यों की सुख-शांति में बाधा आती है।

यह भी पढ़े: घर में मछली का जोड़ा लटकाने से आती है सुख-समृद्धि, आप भी जानिए

---खबर नीचे जारी है---

4.मेनगेट फर्श से ना टकराएं

वास्तु के अनुसार, घर का मेनगेट फर्श से नहीं टकराना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान कम मिलता है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती हैं।

5.मुख्यद्वार सही दिशा में हो

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्यद्वार की सबसे अच्छी दिशा उत्तर, उत्तर-पूर्व और पश्चिम दिशा मानी गई है, लेकिन घर का मेनगेट दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर नहीं होना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

6.मेनगेट का कलर भी अहम

घर के मेनगेट का कलर चुनते समय वास्तु टिप्स का खास ख्याल रखें। वास्तु के अनुसार, घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के मेनगेट को आकर्षक रंगों से पेंट कराएं।

7.दरवाजे का आकार भी जरूरी

घर के मेनगेट का आकार टेढ़ा-मेढ़ा नहीं होना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घर के मेनगेट का दरवाजा सही नहीं होने पर जातक को धन-संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 30, 2023 03:51 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola