Vastu Tips For Bathing: वास्तु शास्त्र में जीवन को सफल बनाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति वास्तु नियमों का पालन करता है इससे उसका जीवन खुशहाल बनता है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। साथ ही उसे वास्तु दोष भी नहीं लगता है। अगर आपके भी जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। तो आज हम आपको कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन को आरामदायक बना सकते हैं। इसके अलावा इससे आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा।
वास्तु नियमों के अनुसार नहाने से शरीर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी समाप्त होती है। इसके अलावा व्यक्ति को फ्रेश फील होता है। अगर नहाते समय नहाने के पानी में कुछ विशेष चीजों को डाल लिया जाए तो इससे व्यक्ति को अपने आप में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इससे उसके घर पर मंडरा रहा वास्तु दोष भी कम हो जाता है। आइए अब जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के पानी में किन-किन चीजों को मिलाना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, धन संपत्ति में होगी वृद्धि
इलायची और केसर
अगर लंबे से आपका बुरा समय चल रहा है यानी आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आती ही जा रही हैं तो ऐसे में अपने नहाने के पानी में 2 से 3 इलायची और एक चुटकी केसलर मिला लें। इससे आपका बुरा समय जल्द चला जाएगा और आपके जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। इसके अलावा इस उपाय से आपके आस पास मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाएगी।
रत्न
वास्तु शास्त्र में रत्न का बहुत महत्व है। जो व्यक्ति रत्न धारण करता है उसके इसके ग्रह सुधरते हैं और उसकी कुंडली को बल मिलता है। इसके अलावा उसकी कुंडली में मौजूद वास्तु दोष भी कम होता है। वहीं नहाने के पानी में रत्न डालकर नहाना भी शुभ होता है। इससे व्यक्ति को आभूषणों की प्राप्ति होती है। इसका मतलब है कि उसे किसी परिजन से आभूषणों का उपहार मिलेगा या फिर उसे अपना कोई खोया हुआ आभूषण व गहने मिलेंगे।
घी
स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए महिलाएं ना जाने कितने उपाय अपनाती हैं लेकिन फिर भी त्वचा पर वो चमक नहीं आ पाती जिसकी ख्वाहिश हर महिला को होती है। अगर आपको भी अपनी स्किन पर नेचुरल ग्लो लाना है तो आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा पर चमक वापस आ जाएगी। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाने के पानी में घी मिलाकर नहाना लाभकारी होता है। इससे ग्रह तो मजबूत होते ही हैं। साथ ही त्वचा साफ हो जाती है और दाग धब्बे की समस्या से छुटकारा मिलता है।
तिल
वास्तु शास्त्र में तिल का बहुत महत्व है। इसे बहुत ज्यादा शुद्ध माना जाता हैं। इसलिए जो लोग अपने नहाने के पानी में तिल को डाल कर नहाते हैं। इससे उनका भाग्य प्रबल होता है। इसके अलावा उन पर विष्णु जी की कृपा होती है, जिससे उनके घर-परिवार में खुशहाली आती है।
ये भी पढ़ें- धन की रहती है कमी, तो नमक के इन उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines