---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें, धन संपत्ति में होगी वृद्धि

Bathing Vastu Tips: वास्तु नियमों के अनुसार पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाना शुभ होता है। इससे वास्तु दोष से तो छुटकारा मिलता ही है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए अब जानते हैं नहाने के पानी में किन-किन चीजों को मिलाकर नहाना लाभकारी होता है।

---विज्ञापन---

Bathing Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर एक चीज के अच्छे और बुरे दोनों प्रभावों के बारे में बताया गया है। जो नियमित रूप से उन नियमों का पालन करता है इससे उन्हें जीवन में कभी भी कोई परेशानी नहीं होती। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु नियमों के अनुसार नहाने के पानी में कुछ विशेष चीजों को मिलाकर नहाने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप नहाते समय अपने नहाने के पानी में डाल सकते हैं। इससे आपको दिनभर पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होगा। इसके अलावा आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जीवन में होना चाहते हैं सफल तो सोने से पहले जरूर करें ये काम

पानी में क्या डालकर नहाना चाहिए?

1. वास्तु शास्त्र में दूध का बहुत महत्व है। हिंदू धर्म में पूजा से लेकर हवन में दूध का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए दूध के कुछ उपायों से आप अपने भाग्य को बदल सकते हैं। सोमवार के दिन नहाते समय पानी की बाल्टी में आधी कटोरी दूध डालें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा आपका दिमाग शांत होगा, जिससे आप मन लगाकर अपने हर कार्य को कर पाएंगे।

---विज्ञापन---

2. अगर आपको धन की कमी या फिर आपके हाथ में पैसे नहीं रुकते तो ऐसे में आप हल्दी का एक उपाय कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाना अच्छा होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे कभी भी धन की तंगी नहीं होती। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से इस उपाय को अपनाते हैं इससे उनका गुरु ग्रह बलवान होता है।

3. शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र की कुछ बूंदें डालकर नहाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे आकर्षण शक्ति तेज होती है। इसके अलावा चेहरे पर ग्लो भी आता है।

---विज्ञापन---

4. वहीं जिन लोगों को बार-बार नजर लगें या फिर वो बीमार रहते हैं तो ऐसे में वो अपने नहाने के पानी में हफ्ते में 1 से 2 बार नमक डाल सकते हैं। इससे उनको नजर नहीं लगेगी। इसके अलावा नेगेटिव एनर्जी भी उनसे दूर रहेगी।

ये भी पढ़ें- धन की रहती है कमी, तो नमक के इन उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्म‍िक मान्‍यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 29, 2024 11:46 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola