Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर और जीवन से संबंधित सारी बातें बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को धन की समस्या हो रही है, तो आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताया गया है। जी हां वास्तु शास्त्र में आज हम बात करने वाले घर में धातु का कछुआ रखने से क्या लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जातक अपने घर में धातु का कछुआ रखता है, तो उसके आत्मविश्वास और आयु में वृद्धि होती है। इसके साथ ही कोई नया कार्य करने में हिम्मत मिलती है। ऐसी मान्यता है कि जिस जातक को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो उसे अपने घर में धातु का कछुआ जरूर लाना चाहिए। धातु का कछुआ घर में लाने से कार्य में सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु का कछुआ रखने के कुछ खास नियम भी होते हैं- जैसे कछुए को घर की किस दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें घर में कहां रखना चाहिए। ये सारी बातें भी ध्यान में रखना बेहद ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु का कछुआ रखने के लिए उसे एक बड़े कटोरे में पानी भरकर रखें। अगर आपको कॉन्फिडेंस की समस्याएं होती है, तो घर में कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक को धन संबंधित समस्याएं होती है, तो उसे अपने घर या ऑफिस में क्रिस्टल का कछुआ लाकर रख सकते हैं। इससे आपके पास धन से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। क्योंकि, वास्तु शास्त्र में कछुए को धन प्राप्ति का सूचक माना गया है।
यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के इस व्रत में भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां, हो सकता है बेहद बुरा
पैसा बचाने का उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि कोई जातक बहुत सारा धन कमाता हैं और उसके हाथ में एक भी पैसा नहीं टिकता है। तो इसका मुख्य कारण घर के उत्तर-पूर्व दिशा में गंदगी होती है। क्योंकि घर के उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा कही जाती है। अगर घर के उत्तर-पूर्व की दिशा गंदा रहता है, तो इससे जातक को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उनके हाथ में कभी भी धन नहीं टिकता है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास धन की समस्या न हो तो इसके लिए घर के उत्तर-पूर्व की दिशा को साफ-सुथरा रखें।
यह भी पढ़ें- Guru Rahu Yuti: गुरु-राहु का अशुभ योग बहुत जल्द होगा खत्म, फिर शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines