Guru Rahu Yuti: गुरु-राहु का अशुभ योग बहुत जल्द होगा खत्म, शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन

Guru Rahu Yuti: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गुरु-राहु का अशुभ योग बहुत जल्द खत्म होने वाला है। जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा।

Guru Rahu Yuti

Guru Rahu Yuti

Guru Rahu Yuti: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मेष राशि में इस वक्त गुरु और राहु की युति योग बना हुआ है। लेकिन गुरु-राहु की यह युति अक्टूबर महीने में खत्म हो जाएगी। दरअसल राहु 30 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। जिसके बाद राहु-गुरु की युति योग भंग हो जाएगी। जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशि वालों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि गुरु-राहु का युति योग खत्म होने के बाद किन राशियों का भग्य बदलेगा और बिजनेस रोजगार में जबरदस्त तरक्की होगी।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-राहु की युति का खत्म होना बेहद शुभफलदायी साबित होगा। दरअसल इसके बाद इस राशि के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए शादी का प्रस्ताव आएगा। इसके अलावा जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

गुरु-राहु की युति खत्म होते ही इन राशि के जातक को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस-रोजगार में इस दौरान गजब के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को बुलावा आएगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा जो कि आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। पहले किए गए निवेश से आर्थिक लाभ मिलेगा। माता-पिता से धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम बहुत जल्द पूरे होंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

 

गुरु- राहु की युति जब खत्म हो जाएगी, उसके बाद का समय धनु राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। दरअसल इस दौरान व्यापार में खूब आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारी की सराहना प्राप्त होगी। प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें ऑफर मिलेगा। जमीन-जायदाद के कार्यों से लाभ होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ