हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vastu Tips: भूलकर भी शेयर न करें ये 7 पर्सनल सामान, जीवन में आ जाएगा तूफान!

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार कुछ पर्सनल सामानों को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में दुर्भाग्य का आगमन होता है।

विज्ञापन
दूसरों के साथ शेयर न करें ये सामान

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के हर पहलू से संबंध रखता है। अगर वास्तु के अनुसार चीजों को करते हैं तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वहीं, अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें वास्तु दोष का दुष्प्रभाव झेलना पड़ता है।

वास्तुदोष से व्यक्ति के जीवन में समस्याओं का अंबार लग जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको किसी और के साथ शेयर करने से अपयश की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि भूलकर भी इन चीजों को किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: होली से पहले चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, बनने वाला है गजकेसरी राजयोग!

विज्ञापन

हाथ की घड़ी

अपने हाथ की घड़ी को कभी भी किसी और को नहीं देना चाहिए या फिर किसी और की मांगकर भी नहीं पहननी चाहिए। वास्तु के अनुसार, घड़ी न सिर्फ समय बताती है बल्कि जीवन का अच्छा और खराब समय भी इससे जुड़ा होता है। ऐसे में अगर आपने कभी ऐसे व्यक्ति की घड़ी पहन ली, जिसका खराब समय चल रहा हो तो आपके ऊपर इसका नेगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है। वहीं, आपकी घड़ी कोई और पहनता है तो भी आपकी पॉजिटिविटी उसके पास जा सकती है।

जूते व चप्पल

कभी भी किसी और की चप्पल या जूते मांगकर प्रयोग नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उसका शनि आपको प्रभावित करने लगता है।

विज्ञापन

झाड़ू

वास्तुशास्त्र के अनुसार झाड़ू में माता लक्ष्मी निवास करती हैं। झाड़ू घर की दरिद्रता हटाने के काम में आती है। इस कारण झाड़ू को कभी भी किसी और व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास से माता लक्ष्मी जा सकती हैं।

वेडिंग आउटफिट और कपड़े

वेडिंग आउटफिट मतलब शादी का जोड़ा आपको किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। इसके साथ ही आपको अपने कपड़े भी किसी और के साथ शेयर नहीं करने चाहिए। इससे आपकी पॉजिटिविटी कम हो जाती है और नेगेटिविटी आती है।

विज्ञापन

इत्र या परफ्यूम

इत्र या परफ्यूम आपके मूड पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और आपके व्यक्तित्व को निखारता है। माना जाता है कि इत्र या फिर परफ्यूम को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए।

अंगूठी और ब्रेसलेट

कभी भी अपनी अंगूठी और ब्रेसलेट को किसी और के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर खराब असर पड़ता है।

विज्ञापन

कलम

कभी भी अपना फेवरेट पेन किसी को भी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी सफलता को भी दूसरे के साथ साझा कर देता है।

ये भी पढ़ें- Budh Uday 2025: बुध होंगे कुंभ राशि में उदय, इन 4 राशि वालों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola