Budh Uday 2025: बुध होंगे कुंभ राशि में उदय, इन 4 राशि वालों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले!

Budh Uday 2025: बुध ग्रह 11 फरवरी को अस्त अवस्था में ही कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 22 फरवरी को वे उदित हो जाएंगे। बुध के उदय होने से कुछ राशि वालों की किस्मत का सितारा भी चमक जाएगा।

Budh Grah

बुध ग्रह का उदय

Budh Uday 2025: ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, व्यापार के दाता बुध 11 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। बुध बीते 19 जनवरी को अस्त हो गए थे तब से कुछ राशि वालों के जीवन में समस्याओं का अंबार लग गया था। करीब 34 दिन बाद 22 फरवरी 2025 को बुध फिर से उदय होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

बुध इस समय कुंभ राशि में ही उदय होंगे। वे कुंभ राशि में 26 फरवरी तक रहेंगे। इसके बाद वे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 22 फरवरी को बुध के उदय होने से कुछ राशि वालों के जीवन में बहार आएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का उदित होना शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध का उदय होना वृषभ राशि के लिए बेहद ही अच्छा रहने वाला है। बुध इस राशि के 10वें भाव में उदय होंगे। 10वां भाव करियर का होता है। इस दौरान आपको करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्कप्लेस पर आपको सराहना मिलेगी। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि भी आपको देखने को मिलेगी।
करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों को भी मुनाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का उदय 7वें भाव में होगा। इसके चलते आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के पंचम भाव में बुध का उदय होगा। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के चौथे भाव में बुध का उदय होगा। इस दौरान सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन के स्तर में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी और निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। करियर और व्यवसाय में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ