Vastu Shastra: नया साल आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, पूरे साल रहेंगे खुश

New Year Vastu Shastra 2024: वास्तु शास्त्र में घर में कुछ ऐसी चीजों का रखना मना होता है, जो घर में कलह-क्लेश की स्थिति पैदा करती है। इसलिए नया साल आने से पहले ही घर से उन वस्तुओं को हटा दें। ताकि पूरे साल खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर सकें।

Vastu Shastra

Vastu Shastra

New Year Vastu Shastra 2024: लोग अपने घर में सजावट के लिए कई तरह की तस्वीर लगाते हैं। जैसे- घोड़े की तस्वीर, पक्षी की तस्वीर और कई तरह के जानवरों की तस्वीर आदि। लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि कौन से जानवर की तस्वीर घर में लगानी चाहिए और कौन सी नहीं। आज इस खबर में पंडित सुरेश पांडेय से जानेंगे कि घर में कौन से जानवर की तस्वीर लगाना अशुभ होता हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

घर में भूलकर न लगाएं इन जानवरों की तस्वीर

पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि घर में जंगली जानवर खासतौर पर जो हिंसक हैं उनकी फोटो भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। जैसे- शेर, चीता, भालू की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पंडित जी कहते हैं कि आज के समय में लोग अपनी कार के पीछे बाघ की तस्वीर लगाकर चलते हैं, पर ऐसा करना गलत है। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि यदि कोई जातक अपने घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर लगाते हैं, तो घर में तनाव और हर समय हिंसा का विषय बन सकता है। साथ ही कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन

घर में हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। जिसका असर परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। सभी सदस्यों में ईर्ष्या और ढाह की भावना मन में उत्पन्न हो जाती है, लोगों में आत्मविश्वास और संयम की कमी होने लगती है, परिवार में आपसी कलह होने लगता है, जिसके कारण सभी सदस्य अपना सुख और चैन खो देते हैं और साथ ही परिवार के लोगों के एक दूसरे के प्रति मन में द्वेष आने लगता है।

विज्ञापन

पंडित के अनुसार, कभी भी घर में ऐसे पशुओं या जानवरों की तस्वीर न लगाएं, जिससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति बन जाए। वास्तु शास्त्र में ऐसे तस्वीरों को लगाना सख्त मना किया गया है। इसलिए अगर आप भी अपने घरों में ऐसे जंगली जानवरों की तस्वीर लगाए हैं, तो नया साल आने से पहले ही घर से निकाल फेंके। ताकि पूरा साल अच्छा बीतें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ