Mokshada Ekadashi 2023 : मोक्षदा एकादशी के दिन जरूर करें ये एक काम, भगवान विष्णु के साथ मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अराधना की जाती है, वहीं आज के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

Mokshada Ekadashi

Mokshada Ekadashi

Mokshada Ekadashi 2023 : मोक्षदा एकादशी को ज्योतिष शास्त्र में विशेष फलदायी बताया गया है। एकादशी के दिन व्रत आदि के साथ साथ स्नान, ध्यान आदि करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा तो मिलती ही है और साथ ही इस व्रत को करने से अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं आज मोक्षदा एकादशी के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, इसीलिए आज के दिन व्रत करने से आपको भगवान विष्णु के साथ में मां लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद मिल सकता है। तो आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन ऐसा क्या करें जिससे आपको भगवान विष्णु के साथ में मां लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो जाए और आपके जीवन में सुख और ऐश्वर्य की बहार आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी महत्व

मोक्षदा एकाशी व्रत की महिमा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताई थी। मोक्षदा एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन के सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं और साथ ही जीवन के सभी सुख भोगने के बाद व्यक्ति भगवान श्रीहरि के धाम को प्राप्त होता है। वहीं नियम पूर्वक एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। एकादशी व्रत का फल अमोघ होता है।

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी व्रत के दिन क्या करें

विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करने के बाद विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का संकल्प लें और इस दिन गरीब और दीन दुखियों की सेवा जरुर करें। एकादशी के दिन जरुरतमंदों की सेवा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है और आपके जीवन से सभी कष्टों का अंत कर देती हैं। उनकी कृपा से आपके जीवन में कभी धन धान्य आदि की कोई कमी नहीं होती है और साथ ही आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं। मां लक्ष्मी जी सभी सुखों को प्रदान करने वाली हैं। इसीलिए एकादशी के दिन स्नान दान आदि के बाद अन्न-धन आदि का दान जरुर करें और गरीबों को भोजन आदि कराकर दक्षिणा आदि जरुर देनी चाहिए।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ