Vastu Shastra Gift: आज के भागमभाग दुनिया में हर कोई सफलता पाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। साथ ही कई तरह के उपाय करते हैं। यदि आप भी अपने जीवन में भागदौड़ करके परेशान हो गए हैं या किसी भी तरह की समस्याओं से परेशान है तो आप वास्तु शास्त्र की मदद ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सभी परेशानियों का समाधान बताया गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन में उपहार का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। जाने-अनजाने में कुछ न कुछ उपहार जरूर मिल जाता है। उन उपहारों की मदद से आप अपने जीवन की सारी परेशानियां दूर कर सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ऐसे कौन से उपहार हैं जो आर्थिक तंगी से लेकर जीवन की सारी परेशानियों को दूर करने में कारगर है।
वास्तु यंत्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु यंत्र एक ज्यामितीय आरेख है। यदि आपको किसी भी तरह से वास्तु यंत्र उपहार में मिलता है तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ है। क्योंकि वास्तु यंत्र वास्तु दोष को दूर करने में कारगर साबित होता है। बता दें कि वास्तु यंत्र घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आप वास्तु यंत्र को अपने घर की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लटकाते हैं, तो आपके मन में एकाग्रता बनी रहेगी।
पीतल के गणेश जी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाते हैं। तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। साथ ही घर की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। गणेश जी की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर गणेश प्रतिमा स्थापित जरूर करना चाहिए।
कमल का फूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का अभाव है तो आप अपने घर में क्रिस्टल कमल के फूल घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में क्रिस्टल कमल के फूल को रखने से आध्यात्मिक विकास को बढ़ाने और सकारात्मक वातारण को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही घर में शांति भी बनाए रखता है।
यह भी पढ़ें- शरीर के किन-किन अंगों पर तिल का होना शुभ? ऐसे लोग होते हैं किस्मत के धनी
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2024 के दिन इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
16 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines