वरुथिनी एकादशी पर बनेंगे ये शुभ योग, पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

इस बार वरुथिनी एकादशी गुरुवार 24 अप्रैल, 2025 को पड़ रही हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की उपासना का खास दिन है और इस दिन के शुभ नक्षत्रों और योगों का काफी फलदायी संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं, किन 5 4 राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी

varuthini-ekadashi-april-2025-rashifal

24 अप्रैल, 2025 को वरुथिनी एकादशी की तिथि इस बार गुरुवार को पड़ रही है, जो भगवान विष्णु की उपासना का खास दिन है। इस वहीं इस दिन दोपहर बाद 02:32 PM बजे न केवल एकादशी तिथि और द्वादशी तिथि का संयोग हो रहा है, बल्कि शतभिषा नक्षत्र और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का भी संयोग हो रहा है। इसके साथ ही ब्रह्म योग और इन्द्र योग प्रभावी होंगे, जो बेहद शुभ योग हैं।

विज्ञापन

केवल इतना ही नहीं, इस दिन के तीनों करण बालव, कौलव और तैतिल भी बेहद शुभ करण हैं। इस दिन के इन सभी संयोग के साथ भगवान विष्णु की कृपा सभी राशियों के जातकों पर बरसेगी। आइए जानते हैं, वरुथिनी एकादशी के दिन किन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह एकादशी धन और करियर की दृष्टि से बहुत शुभ मानी जा रही है। यदि आपने पहले किसी निवेश में धन लगाया है तो अब उसका सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, वरिष्ठों से सराहना मिलेगी, और पदोन्नति की संभावना भी बन रही है। साथ ही, व्यावसायिक मामलों में भी स्थिरता और लाभ के संकेत हैं। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिन मानसिक रूप से बहुत राहत देने वाला सिद्ध होगा। पिछले कुछ समय से जो तनाव चल रहा था, उसमें कमी आ सकती है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा और सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। पुराने विवाद या मतभेद यदि थे, तो वे सुलझ सकते हैं। जो लोग विवाह या रिश्तों से संबंधित चिंताओं में थे, उन्हें राहत मिलने की संभावना है। यह समय भावनात्मक रूप से स्थिर रहने और परिवार के साथ जुड़ाव बढ़ाने का है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह एकादशी आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी। आप अपनी नेतृत्व क्षमता से किसी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और लोगों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। समाज या समुदाय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपकी योग्यता को और भी सामने लाएगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अत्यंत अनुकूल है, विशेषकर वे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और आत्मविकास का है। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और जीवन में एक नई स्पष्टता महसूस होगी। यदि आप किसी मार्गदर्शन की तलाश में हैं, तो सही व्यक्ति या अवसर आपके सामने आ सकता है। साथ ही, विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। यह समय आंतरिक संतुलन बनाए रखने और नई संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाने का है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का है। जो काम बार-बार किसी कारणवश टलते आ रहे थे, वे अब गति पकड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी और जो प्रयास आप कर रहे थे, उनका प्रतिफल मिलने लगेगा। आर्थिक रूप से लाभ की संभावना बनी हुई है और किसी पुराने कर्ज या अटके हुए भुगतान से भी राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ