Valentines Day 2024 Tips And Upay : हिन्दू सनातन धर्म में प्रेम का खास और महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ व्रत को माना जाता है। क्योंकि इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु और मंगलकामना के लिए व्रत रखती है। वहीं कुछ स्थानों पर पति और पत्नी दोनों ही इस व्रत को करते हैं, लेकिन वर्तमान जीवन शैली और बदलते परिवेश में प्रेम करने वालों का खास पर्व वैलेंटाइन डे को भी माना जाता है।
वैलेंटाइन डे का यह खास पर्व सात दिनों तक मनाया जाता है और इन सात दिनों को वैलेंटाइन डे वीक के नाम से जाना जाता है। जिसे रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंत में वैलेंटाइन डे आदि नामों से प्रतिदिन मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें : मंगल और बुध के बीच की हलचल, 3 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत
वैसे तो यह पर्व भारतीय परंपरा और संस्कृति के अंर्तगत नहीं आता है, लेकिन वर्तमान में इस पर्व को भी ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाने लगा है। प्रेम में दीवाने लोग इस पर्व पर भी कई प्रकार के ज्योतिषीय उपाय करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं साल 2024 में इस पर्व के दौरान माघ गुप्त नवरात्रि का भी संयोग बनने जा रहा है।
गुप्त नवरात्रि में मां भगवती की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। साथ ही इस दौरान सभी लोग मां की पूजा और आराधना गुप्त रुप से करते हैं। वहीं अगर आप भी अपना प्रेम पाना चाहते हैं तो इस दौरान आप भी मां भगवती की सेवा और आराधना करके अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 6 दिन बाद बनेगा गुरु पुष्य योग,खरीदारी के संग करें कुछ खास काम; मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ
ऐसा करने से आपको मां भगवती की कृपा से अच्छा जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है और साथ ही अगर आप वैवाहिक जीवन में कई परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में फिर से एक बार प्रेम की बहार आ सकती है। शक्ति आराधना और प्रेम के इस पावन पर्व में आपको मां भगवती का आशीर्वाद मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : श्रीराम के लिए करें राशि के अनुसार दान, खुश होंगे भगवान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines