6 दिन बाद बनेगा गुरु पुष्य योग,खरीदारी के संग करें कुछ खास काम; मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ

Guru Pushya Yog 2024 Date Benefits and importance : ज्योतिष में गुरु पुष्य याेग को सभी शुभ योगों में प्रमुख शुभ योग माना जाता है। कहा जाता है कि इस योग में किए गए शुभ कार्यों में व्यक्ति को मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद जरूर मिलता है।

Guru Pushya Yog 2024

गुरु पुष्य योग 2024

Guru Pushya Yog 2024 Date Benefits and importance: ज्योतिष के अनुसार 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को एक बड़ा ही शुभ योग बनने जा रहा है। ज्योतिष में इस योग को गुरु पुष्य योग कहा जाता है। कई दृष्टि से गुरु पुष्य योग को बहुत ही अधिक महत्व दिया जाता है।

विज्ञापन

इस दौरान कई प्रकार के शुभ कार्य किए जाते हैं। साथ ही इस योग में शॉपिंग आदि करना भी ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं गुरु पुष्य योग 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को कब बनेगा और कब तक रहेगा। साथ ही हम जानेंगे कि गुरु पुष्य योग में क्या-क्या खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

गुरु पुष्य योग शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

गुरु पुष्य योग प्रारंभ होगा : 25 जनवरी को सुबह 08:16 बजे से

गुरु पुष्य योग का समापन : 26 जनवरी को सुबह 07:12 बजे तक

विज्ञापन

गुरु पुष्य योग में क्या करें

ज्योतिष की मानें तो यह योग अमृत योग भी कहलाता है। साथ ही गुरु पुष्य योग में किए गए सभी शुभ कार्यों में आपको मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद जरूर मिलता है और उनके आशीर्वाद से आपके कार्यों में शुभता और वृद्धि होती रहती है।

विज्ञापन

इस योग में आप देव पूजन के अलावा गृह प्रवेश और गृह निर्माण के लिए भूमि भी कर सकते हैं और साथ ही गुरु पुष्य योग खरीदारी भी कर सकते हैं। कारोबार और बही खातों के लिहाज से भी गुरु पुष्य योग को काफी शुभ योग कहा जाता है।

विज्ञापन

साथ ही आप इस शुभ काल में आभूषण, जमीन, घर और प्लॉट आदि खरीद अथववा बुक करा सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो गुरु पुष्य योग में पीतल की वस्तुओं की शॉपिंग करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके धन में वृद्धि करती हैं।

विज्ञापन

साथ ही अगर आप इस शुभ योग में किसी भी चीज की खरीदारी करने में सक्ष्म नहीं हैं तो आप इस दौरान मां लक्ष्मी जी का पूजन करके श्रीसूक्त का पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और वे आप पर प्रसन्न रहती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ