Valentine Day Ank Rashifal: आज 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार और वेलेंटाइन डे है। आप सभी लोगों को वैलेंटाइन डे की शुभकानाएं। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज वैलेंटाइन डे पर बने ये शुभ मुहूर्त, बेझिझक कर दें प्रपोज
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे इन चार राशियों के लिए रहेगा शुभ, इनके सारे सपने होंगे पूरे, जानें आज का अपना राशिफल
आज 14 फरवरी 2023 और दिन मंगलवार है। आज की तिथि को अगर हम (1+4+0+2+2+0+2+3=14) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 5 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 5, 14, और 23 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 स्वामी के हैं बुध। 5 अंक का स्वामी बुध को माना गया है।
आइए जानते हैं अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य। आप लोगों का दिन आज का बेहद ही खास रहने वाला है। अपने प्रेमी के साथ आज समय बिताएंगे और साथ ही हो सकता है। अगर आपका किसी से प्रेम ना हो तो अपने दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिताएं।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा। वैसे तो आज का दिन आपका बहुत ही अच्छा रहने वाला है साथ ही आज के दिन आप अपने मित्रों के साथ अपने प्रेमी के साथ नहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। मगर शाम के समय में किसी से बहस बाजी हो सकती है। इसीलिए आज आप लोग किसी भी वाद-विवाद में ना पड़ें।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं। आज का दिन आपका बेहद खास रहेगा। मगर क्रोधित होने के कारण अपने प्रेमी को आप अपशब्द बोल सकते हैं। इन चीजों से बचें, क्योंकि अगर यह चीज आपने अपने बस में कर ली तो आपका दिन आज का बेहद ही खास रह सकता है।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है। आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। जो लोग सिंगल हैं उनको आज के दिन अपना पार्टनर भी मिल सकता है। साथ ही आज आप अपने दोस्तों के लिए रिश्तेदारों के लिए या फिर अपने जीवन साथी के लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 5
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने मन की बात अपने प्रेमी को बोल सकते हैं। साथ ही जिस समय का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह समय आज आप ही सकते हैं अर्थात आज का दिन आप लोगों के लिए यादगार रहे।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे और आज अपने प्रेमी के साथ शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद ही अच्छा रहने वाला है।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु। आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी से मिलेंगे। स्पेशली उन लोगों के लिए बहुत ही खास रहेगा जो लोग लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है और वह अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रहे तो आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास रहेगा। अपने जीवनसाथी या प्रेमी से भी वह मिल सकते हैं।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।आज का दिन अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे। साथ ही अपने प्रेमी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। अगर अपना प्रेम का रिश्ता माता-पिता के सामने नहीं रख पा रहे थे तो वह प्रस्ताव भी आज आप अपने माता-पिता के सामने रख सकते हैं। जिसकी वजह से आपका यह वैलेंटाइंस डे हमेशा यादगार साबित होगा।
मूलांक- 9
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल। आज का दिन अच्छा रहेगा। जिस चीज का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वह आज आपको प्राप्त होगी। या यूं कह सकते हैं कि आप अगर किसी को अपना बनाना चाहते थे तो आज यह कार्य आपका पूरा हो सकता है और आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर दूर घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
11 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines