---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज वैलेंटाइन डे पर बने ये शुभ मुहूर्त, बेझिझक कर दें प्रपोज

Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज जानकी जयंती अथवा सीता अष्टमी और वैलेंटाइन डे भी है। पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.18 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.19 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.03 बजे […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 14 February 2023: आज मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज जानकी जयंती अथवा सीता अष्टमी और वैलेंटाइन डे भी है। पूरे दिन अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.04 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.18 बजे होगा। चन्द्रोदय 2.19 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.03 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कल वैलेंटाइन डे पर कर लें यह उपाय, पाएंगे मनचाहे पति/पत्नी

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.14 बजे से 9.59 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.42 बजे से 2.27 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.45 बजे से 8.30 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.14 बजे से 9.59 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.43 बजे से 11.28 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.48 बजे से 11.11 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.22 बजे से 4.46 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बना त्रिग्रही योग, सूर्य-शनि की जोड़ी इन 4 राशियों को कर देगी निहाल

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.17 बजे से दोपहर 2.05 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.33 बजे से 3.18 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3.52 बजे से सायं 5.26 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 14, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola