Vakri Shani: वैदिक ज्योतिष में न्याय का कारक ग्रह शनि जब भी गोचर करता है, तो सभी राशियों पर उसका व्यापक असर होता है। इस माह 17 जून 2023, शनिवार को रात्रि 10.48 बजे स्वराशि कुंभ में वक्री हो रहा है। वक्री होने पर शनि अत्यन्त शक्तिशाली तथा प्रभावी हो जाता है। ऐसे में वक्री शनि किन राशियों के लिए शुभ रहेगा, जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से
वक्री शनि का इन राशियों पर होगा शुभ असर (Vakri Shani)
मेष राशि
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना मेष राशि के लिए बड़ी महत्वपूर्ण घटना होगी। विशेषकर कॅरियर के मामले में इस राशि वालों को अत्यधिक लाभ होगा। व्यापार करते हैं तो अभी विस्तार करन के लिए सर्वोत्तम अवसर है। एक साथ कई काम आरंभ होंगे जिनसे प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा। हालांकि उन्हें दूसरों की तुलना में कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Vakri Shani ke Upay: आज ही शुरू कर दें इस मंत्र का जप, शनि बना देगा जन्मकुंडली में राजयोग
मिथुन राशि
वक्री शनि का गोचर मिथुन राशि के लिए धन लाभ लेकर आएगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी संत का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा जिसके दम पर आप अपने कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से कर लेंगे। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है या फिर जॉब भी चेंज करनी पड़ सकती है। कार्य आपकी इच्छानुसार ही होंगे परन्तु अन्य ग्रहों के प्रभाव के चलते कुछ देर हो सकती है।
सिंह राशि
शनि (Vakri Shani) सिंह राशि के लिए सातवें भाव का स्वामी है और यह इसी भाव में वक्री हो रहा है। ऐसे में व्यापारियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यापार जबरदस्त रफ्तार पकड़ेगा और आपको मोटा मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले लोगों का भी प्रमोशन होगा। वैवाहिक जीवन में उटापटक हो सकती है लेकिन प्रेम और धैर्य से काम लेने पर सब सही हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
धनु राशि
कुंभ राशि में वक्री शनि धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वहीं सफलता प्राप्त होगी। शत्रु विरोध करेंगे हालांकि आप उन्हें आसानी से परास्त कर देंगे। ऊंची सैलरी वाली नौकरी मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। आपको एक साथ कई जगहों से ऑफर मिलेंगे, मौके का सही समय पर लाभ उठाएंगे तो लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
21 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines