शनि की बदली चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल, 139 दिनों में धन से भर लें अपना घर

Vakri Shani Effect: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब वक्री शनि किसी पर मेहरबान होते हैं, तो रंक को राजा बना देते हैं। शनिदेव जून में 139 दिनों के लिए वक्री होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, कौन-सी राशियां वक्री शनि से लाभान्वित होने जा रही हैं?

Vakri-Shani-Effect

Vakri Shani Effect: शनि जब मार्गी होते हैं, तो शुभ-अशुभ फलों पर उनका विशेष नियंत्रण होता है। लेकिन जब वे वक्री होते हैं, तो उनकी ऊर्जा काफी बढ़ जाती है और उनका स्व-नियंत्रण विचलित-सा होता है। इस अवस्था में शनिदेव या तो बर्बाद कर देते हैं या आबाद, आदमी या तो कंगाल हो जाता है या फिर मालामाल। कर्मफल दंडाधिकारी शनि जून 2024 में 30 तारीख को अपनी मूल त्रिकोण राशि मकर में वक्री होने जा रहे हैं और इस अवस्था में वे 139 दिनों तक रहेंगे। उनके वक्री होने से 5 राशियां मालामाल हो सकती हैं।

विज्ञापन

वक्री शनि का राशियों पर असर

मेष (Aries):

मेष राशि के जातकों के लिए वक्री शनि का असर बहुत अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है, जो बहुत लाभदायी सिद्ध हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। घर की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा, जीवनस्तर ऊंचा होगा। ससुराल पक्ष से जमीन-जायदाद में हिस्सा मिल सकता है।

विज्ञापन

मिथुन (Gemini):

वक्री शनिदेव अपने पिटारे से मिथुन राशि के जातकों के लिए धन की बरसात कर सकते हैं। व्यापार में जबरदस्त वृद्धि से अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। आपके लिए नई संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के करियर में उछाल आएगा, वे विदेशी मल्टीनेशनल कंपनी में हैंडसम सैलरी पर जॉब पा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी अच्छी आमदनी होगी।

सिंह (Leo):

सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के योग बना रहे हैं। इस राशि के जातकों के न केवल आर्थिक संकट दूर होंगे, बल्कि भूमि, मकान और वाहन का सुख भी भोगेंगे। राजनीति से जुड़े जातक चुनावी जीत के बाद सत्ता में शामिल किए जा सकते हैं। धन-दौलत के साथ-साथ सामाजिक हैसियत में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

धनु (Sagittarius):

वक्री शनि अपने प्रभाव से सैजिटेरियस यानी धनु राशि के जातकों के बुरे दिन समाप्त कर सकते हैं। हर प्रकार के लोन और उधार से मुक्ति मिलने के योग हैं। आय के नए साधन विकसित होंगे, कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति भी सकती है। व्यवसाय में वृद्धि के उपाय सफल होंगे, नए व्यावसायिक दोस्त बनेंगे, इनके सहयोग से और लाभ का मार्जिन बढ़ेगा।

कुंभ (Aquarius):

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि की अवस्था से विशेष लाभ होने योग बन रहे हैं। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जैसे कोई बड़ी लॉटरी लग सकती है या कोई बड़ी राशि का अवार्ड मिल सकता है। व्यावसायिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी और नए बिजनेस फ्रेंड्स बनेंगे, जो आपके बिजनेस के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ