---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vakri Grah: नवंबर में 3 ग्रह वक्री, खुलेगी 5 राशियों की बंद किस्मत; अचानक धन लाभ से पूरे होंगे अरमान!

Vakri Grah: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, नवंबर का महीना बहुत विलक्षण है। इस महीने में 3-3 ग्रहों के वक्री रहने से 5 राशियों की बंद किस्मत खुल सकती और अचानक धन लाभ होने से उनके अधूरे अरमान पूरे होंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Vakri Grah: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलते हैं, जिसका देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। वहीं समय-समय पर कुछ ग्रह वक्री होकर उल्टी चाल भी चलते हैं, जो विशेष ज्योतिषीय घटना मानी गई है। बता दें कि सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रह वक्री होते हैं, वहीं राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते है यानी बुध, बृहस्पति, मंगल, शुक्र और शनि ग्रह ही वक्री होते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवंबर का महीना ग्रहों की गतिविधियों और हलचलों का बहुत खास महीना है। इस महीने में 3-3 ग्रह वक्री रहेंगे। ग्रहों की चाल में बदलाव के दृष्टिकोण से ऐसा संयोग बहुत दुर्लभ होता है कि किसी एक ही महीने में इतने ग्रह वक्री हुए हों।

---विज्ञापन---

नवंबर 2024 में वक्री होने वाले ग्रह

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, नवंबर का महीना बहुत विलक्षण है। इस महीने में शनि, बृहस्पति और बुध ग्रह वक्री रहेंगे:

शनि ग्रह: कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे। वे कुल 139 दिन तक वक्री रहने के बाद 15 नवंबर को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे।

---विज्ञापन---

बृहस्पति ग्रह: देवगुरु बृहस्पति इसी महीने में 9 अक्टूबर, 2024, को वक्री हुए थे और वे 119 दिन उल्टी चाल चलने के बाद 4 फरवरी, 2025 को मार्गी होंगे।

बुध ग्रह: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह बुध इस महीने में मंगलवार 26 नवंबर, 2024 की सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वक्री होंगे और कुल 20 दिनों तक वक्री रहने के बाद सोमवार 16 दिसंबर की रात में 2 बजकर 25 मिनट पर मार्गी होंगे।

---विज्ञापन---

शनि, बृहस्पति और बुध वैदिक ज्योतिष के बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं, जिसके वक्री होने से पूरी दुनिया पर अलग असर होंगे और सभी राशियों के जातकों को गहराई से प्रभावित करेंगे। लेकिन 5 राशियों के जातकों पर इस दुर्लभ ज्योतिषीय घटना का बेहद सकारात्मक होने के योग बन रहे हैं और इनकी बंद किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी ग्रह कौन-से हैं?

ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं इन 5 राशियों के व्यक्ति, जिंदगी में कभी न कभी जरूर बनते हैं करोड़पति-अरबपति!

---विज्ञापन---

नवंबर 2024 में वक्री ग्रह का राशियों असर

मेष राशि

नवंबर के महीने में 3 ग्रहों के वक्री रहना मेष राशि के जातकों के लिए यह अनुकूल सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित रहेंगे। आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी लॉटरी भी लग सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग हैं। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि, बृहस्पति और बुध ग्रह कई फील्ड में सफलता दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आय के आने स्रोत खुलने से आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। धन में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर के महीने में 3 ग्रहों का वक्री होना सामाजिक जीवन के लिए अच्छा रहेगा। आपको नए लोगों से मिलने और दोस्ती करने के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारी मीटिंग्स में सफलता मिलेगी और नए ग्राहक जुड़ेंगे। अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान से जुड़े कार्यों से अच्छी आय होगी। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी।

मकर राशि

नवंबर के महीने में 3 ग्रहों शनि, बृहस्पति और बुध के वक्री होने से मकर राशि वाले लोगों के लिए करियर के लिए अच्छा साबित होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इसके असर से प्रमोशन मिल सकता है या सैलरी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। मोटा लाभ होने की प्रबल संभावना है। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नए निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि, बृहस्पति और बुध का वक्री होना आध्यात्मिक विकास के लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपको शांति और संतुष्टि मिलेगी। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है। आशा से अधिक लाभ होगा। अचानक मोटे धन की प्राप्ति होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी और आपको सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दिवाली के दिन इस पक्षी के दिखने से अगली दिवाली तक होता है शुभ ही शुभ, जाने 5 मान्यताएं

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

First published on: Oct 31, 2024 03:17 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola