पंकज शर्मा, जम्मू
Vaishno Devi Latest Update: नवरात्रि के चलते मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस साल अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं।श्रद्धालु मां के जयघोष के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। वहीं भवन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देसी और विदेशी फूलों से भवन परिसर महक रहा है। कटरा से भवन तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने किए हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त जवानों की कटरा से भवन तक तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्टिंग से लेकर शुगर कंट्रोल तक…व्रत रखने से शरीर को होते 5 चमत्कारी फायदे
माता वैष्णो देवी भवन और भैरो घाटी से देखिए न्यूज़ 24 संवाददाता की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…
श्रद्धालुओं के लिए खोला गया स्काईवॉक
मां वैष्णो देवी भवन तक जाने के लिए बनाया गया अत्याधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर आज से मां के भक्तों के लिए खोल दिया गया है। करीब 15 करोड़ की लागत से इस स्काईवॉक को बनाया गया है, जो करीब 250 मीटर लंबा है और 100 -100 मीटर की दूरी पर वेटिंग हाल बनाए गए हैं, ताकि 200 श्रद्धालु आराम से इस वेटिंग हॉल में बैठ सकें। LED स्क्रीन लगाई गई है, ताकि मां के लाइव दर्शन श्रद्धालुओं को मां के भवन जाते समय होते रहें। स्काईवॉक में वुडन फ्लोरिंग करने के साथ ही मजबूत स्टेनलेस स्टील की दीवारें भी बनाई गई हैं। बेहद मजबूत शीशे लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के भवन और आस-पास के खूबसूरत दृश्यों के अलौकिक दर्शन हो सकें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो जाएंगे भक्तों के अच्छे दिन, बस करें मां दुर्गा के 11 प्रभावशाली मंत्रों का जाप
सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात
नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भवन पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद ज्यादा चाक चौबंद किया गया है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की तनाती की गई है। श्रद्धालु बता रहे हैं कि इतना ज्यादा खूबसूरत भवन उन्होंने आज तक नहीं देखा और श्रद्धालु भवन परिसर में हुई सजावट को देखकर बेहद ज्यादा आनंदित महसूस कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि हम इंतजार करते हैं कि नवरात्रि में ही मां के दर्शन करेंगे। वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अंशुल गर्ग ने कहा कि हम श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहद ज्यादा मजबूत किया है।
यह भी पढ़ें: पहली बार रखने जा रहे हैं नवरात्रि का व्रत! तो जान ले 5 नियम, वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा
श्रद्धालुओं से शालीन वस्त्र पहनकर आने की अपील
श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी व्यापक इंतजाम किए हैं। हम चाहते हैं कि श्रद्धालु बेखोफ होकर आएं। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरव घाटी पहुंच रहे हैं, ताकि भैरव बाबा के दर्शन कर सकें। मां वैष्णो देवी के दरबार के साथ-साथ भैरव घाटी में भी श्रद्धालु बहुत ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था है कि मां वैष्णो के दर्शन करने के बाद भैरव बाबा के दर्शन करने पर उनकी यात्रा सफल होती है। वहीं श्रद्धालुओं से अपील की है कि दर्शन और आरती के लिए शालीन वस्त्र पहनें। छोटे कपड़े, निक्कर, कैप्री आदि न पहनें। भवन परिसर में दीवारों पर यह साफ लिखा है कि श्रद्धालु आरती और दर्शन को जाते समय किन बातों का ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
15 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines