नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो जाएंगे भक्तों के अच्छे दिन, बस करें मां दुर्गा के 11 प्रभावशाली मंत्रों का जाप

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि आज से शुरु हो चुका है। आज कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा होगी। तो आइए जानते हैं, मां दुर्गा के प्रभावशाली मंत्र और आरती के बारे में।

Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को शारदीय नवरात्रि का शुरुआत हो रहा है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री माता की पूजा होगी। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नव दिनों में नव स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा के नव स्वरूपों को ही नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का जाप और उनकी विधिपूर्वक आरती की जाए, तो माता रानी बेहद प्रसन्न होती है। साथ ही मां दुर्गा भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण भी करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करने से शक्ति, धन, संपत्ति, संतान और आरोग्य आदि की प्राप्ति होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं मां दुर्गा के प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्रों के बारे में।

विज्ञापन

मां दुर्गा के 11 प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्र

1. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

विज्ञापन

2. ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

3. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

विज्ञापन

4. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै.

5. देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

विज्ञापन

6. दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदाद्र्रचिता।।

7. सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

विज्ञापन

8. ओम ह्रीं दुं दुर्गायै नम:।

9. ओम श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम:।

विज्ञापन

10. ॐ महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्,
ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हि सा।
बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।।

11. ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ