देशभर में 12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्र देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। ज्योतिष दृष्टि से भी वैशाख पूर्णिमा का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 12 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मंगल देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा गया है, जो भाई, साहस, ऊर्जा, जमीन, पराक्रम और युद्ध आदि का नियंत्रण करते हैं। वहीं अश्लेषा नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 9वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन मंगल के नक्षत्र गोचर करने से 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आने की संभावना है। आइए जानते हैं उन तीन राशि वालों के बारे में, जिनके जातकों की किस्मत का सितारा वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन चमक सकता है।
वृषभ राशि
मंगल के इस गोचर के शुभ प्रभाव के कारण वृषभ यानी वृष राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं और किसी उच्च पद पर स्थापित हैं, आने वाला समय उनके लिए बढ़िया रहने वाला है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें एग्जाम में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जो जातक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से मई का महीना सही रहेगा। कोई गंभीर रोग इस समय परेशान नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें- Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर 12 राशियों का होगा भाग्योदय! करें इन चीजों का दान
तुला राशि
वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन तुला राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों की सराहना होगी, जिसके बाद उन्हें अच्छा महसूस होगा। कारोबारियों को लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। सिंगल जातकों को विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा से अपना सच्चा प्यार 12 मई 2025 को मिल सकता है।
मकर राशि
मंगल गोचर के शुभ प्रभाव से करियर में आगे बढ़ने के नए द्वार खुलेंगे। युवाओं की कुंडली में विदेश यात्रा का योग है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बने रहने के संकेत हैं। इस वक्त कोई बड़ी समस्या मकर राशि के जातकों के जीवन में नहीं आएगी, लेकिन धैर्य रखें और विवादों से दूर रहें। व्यापार में उन्नति होगी। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से नौकरीपेशा जातकों के पद में वृद्धि हो सकती है। पिता से विवाद चल रहा है तो वार्तालाप से मन-मुटाव दूर होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
12 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines