हिंदू धर्म के लोगों के लिए वैशाख अमावस्या का खास महत्व है, जिस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पितरों की कृपा पाने के लिए पूजा-अर्चना करना भी शुभ माना जाता है। इस साल 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को वैशाख अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष दृष्टि से वैशाख अमावस्या की तिथि बेहद खास है क्योंकि इस दिन तीन प्रभावशाली ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। चलिए जानते हैं वैशाख अमावस्या पर शुक्र, बुध और चंद्र ग्रह का किस समय गोचर होगा और उसका किन-किन राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
किस समय बदलेगी ग्रहों की चाल?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 27 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 38 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र गोचर के बाद बुध देव की भी चाल बदलेगी। रविवार को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर बुध देव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। दिन खत्म होने से पहले शाम 7 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव भरणी नक्षत्र में कदम रखेंगे।
ये भी पढ़ें- Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
- कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए वैशाख अमावस्या का दिन बेहद खास रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। युवाओं द्वारा करियर में आगे बढ़ने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। कारोबारियों को आकस्मिक रूप से धन की प्राप्ति होगी।
- तुला राशि
विष्णु जी की विशेष कृपा से अविवाहित जातकों को अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होगी। बिजनेसमैन की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कुंडली में ग्रहों की स्थिति के मजबूत होने के कारण घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- धनु राशि
युवाओं की प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनने से करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। विवाहित जातकों के संबंधों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से सेहत खराब चल रही है तो स्वास्थ्य में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य गोचर का इस राशि के जीवन पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, तरक्की की रफ्तार होगी धीमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines