Vaikuntha Ekadashi: 10 जनवरी से बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, 2025 की पहली एकादशी पर भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा!

Vaikuntha Ekadashi 2025: वैकुंठ एकादशी वैष्णव हिंदुओं का एक सबसे बड़ा व्रत है। इस एकादशी के अवसर पर विशेष योगों का संयोग बन रहा है, जिसे काफी शुभ और फलदायी माना गया है। इससे 5 राशियों के जातकों का भाग्य बदल सकता हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

vaikuntha-ekadashi-2025-rashifal

Vaikuntha Ekadashi 2025: प्रत्येक वर्ष पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को वैकुंठ एकादशी व्रत रखा जाता है। यह न केवल साल 2025 की पहली एकादशी है, बल्कि यह वैष्णव हिंदुओं का एक सबसे बड़ा व्रत है। इस एकादशी को पौष मास की पुत्रदा एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी के अवसर पर विशेष योगों का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन शुक्रवार हैं, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।

विज्ञापन

मान्यता है कि वैकुंठ एकादशी व्रत को रखने से भगवान विष्णु की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2025 की यह पहली एकादशी है, जो शुक्रवार को पड़ रही है। यह अपने आप में काफी शुभ है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु की अर्धांगिनी और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। साथ ही इसे दिन शुभ और शुक्ल योग का संयोग हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ और फलदायी माना गया है। इसके अलावा, इस दिन कूर्म द्वादशी भी है, जो भगवान विष्णु के दूसरे अवतार का जन्मदिवस भी है।

विज्ञापन

वैकुंठ एकादशी के संयोग का राशियों पर असर

वैकुंठ एकादशी के दिन यानी 10 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे, जो कि उनकी उच्च राशि है, तो वहीं सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इन सब योगों के संयोग का सभी राशियों पर काफी अच्छा और गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी विशेष कृपा बरसाएंगे। इन 5 राशियों के जातकों को हर फील्ड में सफलता मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

भगवान विष्णु की कृपा से 2025 में मेष राशि वालों के लिए नए अवसरों की बरसात होगी। आपका करियर नए आयाम छुएगा, और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। व्यापार और नौकरी दोनों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा। व्यापार में निवेश करने से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। परिवार और स्वास्थ्य: घर में शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के मामले में सतर्क रहें। नियमित व्यायाम और योग अपनाने से आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि

वैकुंठ एकादशी पर बने शुभ योग कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आपके क्रिएटिव प्रयासों को पहचान मिलेगी। नए विचार और योजनाएं आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगी। साझेदारी में काम करने के लिए यह समय उपयुक्त है। व्यापार से अपार धन होगा। परिवार के साथ बिताए पल रिश्तों को मजबूत करेंगे। आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह साल अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 2025 में भाग्य पूरी तरह से साथ देगा। आपकी बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार दोनों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के मौके आएंगे। व्यापारियों के लिए यह साल नए सौदों और साझेदारियों के लिए अनुकूल है। आपका आत्मविश्वास आपको बड़े फैसले लेने में मदद करेगा। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

धनु राशि

वैकुंठ एकादशी के शुभ योग धनु राशि वालों को आत्मविश्वास और सफलता प्रदान करेंगे। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। यह साल छात्रों और करियर में बदलाव चाहने वालों के लिए बेहतरीन साबित होगा। आपकी योजनाएँ और प्रयास सफल होंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपको मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खुद को फिट रखने के उपाय अपनाने चाहिए।

विज्ञापन

मीन राशि

भगवान विष्णु की विशेष कृपा से मीन राशि वालों के लिए यह साल नई संभावनाओं से भरपूर रहेगा। करियर से आपकी आर्थिक स्थिति संवर जाएगी। पेशेवर जीवन में तरक्की होगी। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे, और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। यह समय तकनीकी और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने वालों के लिए भी लाभकारी रहेगा। व्यक्तिगत जीवन: पारिवारिक सहयोग से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन नियमित चेकअप कराते रहें। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ