Utpanna Ekadashi Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में 12 एकादशी की तिथियां पड़ती हैं और यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के तिथि को उत्पन्ना एकादशी भी कहते हैं। इस एकादशी का अपना खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही जीवन की सारी मुश्किलें और आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन पूजा और व्रत के साथ कुछ चमत्कारी उपाय भी होते हैं, जिन्हें करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न हो जाते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे एकादशी के दिन भगवान विष्णु का स्वरूप कहे जाने वाला शंख के उपाय के बारें में। इस उपाय से आर्थिक संकट से मुक्ति मिल जाती है।
यह भी पढे़ं- मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये खास उपाय, नाराज पितर हो जाएंगे प्रसन्न
शंख के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन शंख की पूजा करना बेहद ही शुभ होता है। इस दिन शंख की पूजा करने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होता है। शंख की पूजा के लिए प्रातकाल उठकर स्नान करें उसके बाद शंख को पवित्र जल से स्नान कराएं। शंख में गाय का दूध भरें। बाद में गंगाजल की बूंदें भी डालें। उसके बाद शंख से दूध और गंगाजल के मिश्रण को हाथ में लेकर स्मरण करें।
शंख की विधि-विधान से पूजा करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शंख में जो दूध था उसे किसी बर्तन में रखें और उस पर चंदन का टीका लगाएं। शंख पर टीका लगाने के बाद पीले फूल अर्पण करें और उनकी पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही जीवन में रुके किसी भी प्रकार का काम बनने शुरू हो जाते हैं।
यह भी पढे़ं- अगर एकादशी के दिन भूल से खा लिए हों ‘पका-चावल’ तो न करें चिंता, जानें उपाय
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines