वैदिक ज्योतिष में भले ही यूरेनस को नवग्रहों में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन मॉडर्न ज्योतिष में इस ग्रह का खास महत्व है। यूरेनस को परिवर्तन, नवीनता, विज्ञान, तकनीक, अचानक होने वाली घटनाएं और मानसिक स्वतंत्रता के ग्रह माने जाते हैं। जब ये ग्रह अस्त होते हैं, तो इसका प्रभाव कई राशियों पर गहरा पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यूरेनस ग्रह 5 मई 2025 की शाम 7:50 PM बजे से लेकर 29 मई 2025 की सुबह 4:50 AM बजे तक यानी पूरे 24 दिनों तक अस्त रहेंगे।
ज्योतिष आकलन के अनुसार, यूरेनस ग्रह अपने अस्त काल दौरान 3 राशियों पर खासतौर से शुभ असर डालेंगे। इससे इन 3 राशियों के जातकों के जीवन में नए बदलावों के द्वार खुल सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए यूरेनस का यह अस्त काल लाभकारी रहेगा?
ये भी पढ़ें: बेहद समझदार और आत्मनिर्भर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, कमाते हैं खूब धन
वृषभ राशि
अस्त यूरेनस वृषभ राशि के जातकों को एक मानसिक ठहराव और स्पष्टता का अनुभव कराएगा। यदि हाल के महीनों में आप किसी उलझन या असमंजस में थे, तो अब आपको अंदर से दिशा मिलने लगेगी। आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग में सुधार होगा। करियर में स्थिरता और नई संभावनाएं उभरेंगी। पुरानी चिंता और मानसिक उलझन से मुक्ति मिलेगी। यह समय आत्ममंथन का है। खुद के लिए लक्ष्य तय करें और पुराने निर्णयों की समीक्षा करें। निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।
कर्क राशि
यूरेनस का यह अस्त काल कर्क राशि वालों के लिए नई सामाजिक पहचान और आत्मविश्वास को जन्म देगा। जिन लोगों को अब तक अपनी पहचान बनाने में कठिनाई हो रही थी, उनके लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है। सामाजिक जीवन में सराहना और पहचान मिलेगी। मित्रों व सहकर्मियों के सहयोग से लाभ होगा। पुरानी रुकावटें दूर होंगी और आप आगे बढ़ पाएंगे। नेटवर्किंग और लोगों से जुड़े रहना इस समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पुराने रिश्तों को सुधारें और नए कनेक्शन बनाएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यूरेनस का अस्त समय एक रचनात्मक क्रांति लाने वाला साबित हो सकता है। यह समय उनके अंदर छिपे हुए टैलेंट को उभारने का है। शिक्षा, अध्यात्म, कला या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नया मुकाम मिलने की संभावना है। नए विचारों और इनोवेशन के मौके मिलेंगे। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। खुद आपमें नई ऊर्जा और दृष्टिकोण का विकास होगा। ध्यान और मेडिटेशन के ज़रिए खुद से जुड़ें। अपने भीतर की रचनात्मकता को पहचानें और उसे निखारने के लिए कदम उठाएं।
ये भी पढ़ें: धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines