Unlucky Colours: वैदिक ज्योतिष का सैद्धांतिक पक्ष भले ही कठिन हो, लेकिन इसका व्यावहारिक पक्ष बेहद सहज और मानव कल्याण से जुड़ा है। यहां चर्चा कुछ खास रंग के जूतों की जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास रंग के जूते पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इसका रिश्तों, करियर और सेहत पर असर पड़ सकता है। वहीं, ज्योतिषाचार्यों का सुझाव है कि सकारात्मकता को बढ़ावा देने और जीवन में संतुलन को बढ़ावा देने के लिए व्यक्ति को अपनी ज्योतिषीय राशि के अनुरूप रंग के जूते चुनने चाहिए। आइए जानते हैं, किन 5 खास रंग के जूतों का लगातार इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अन्यथा बदकिस्मती स्थायी रूप से गले पड़ जाती है?
लाल
यूं तो लाल रंग आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। लेकिन कुछ राशियों, जिसमें कर्क, सिंह और वृश्चिक प्रमुख हैं, के लिए लाल रंग के जूते अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लाल जूते इन राशियों के जातकों में भावनात्मक अस्थिरता को बढ़ाते हैं और ध्यान को भटकाते हैं। साथ ही, ये तनाव बढ़ाते हैं और रिश्तों को बिगाड़ते हैं। इसलिए इन राशि वालों को लाल जूते कम से कम पहनने चाहिए।
नियॉन या चमकीला हरा
ज्योतिष शास्त्र में नियॉन या चमकीले हरे रंग का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है, जो अस्थिरता और अराजकता पैदा करने वाला ग्रह माना गया है। कहते हैं कि नियॉन या चमकीले हरे रंग के जूते नियमित रूप से पहनने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। जीवन में अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं मन को अत्यधिक उत्तेजित करने के कारण आध्यात्मिक विकास में बाधा आ सकती है। इसलिए ज्योतिषी इस रंग के जूतों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
पीला
ज्योतिष शास्त्र में पीला रंग बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन पीले जूते अशुभ माने गए हैं, क्योंकि वे बृहस्पति ग्रह के नकारात्मक प्रभावों से जुड़े होते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक नियमित रूप से पीले जूते पहनने से जीवन में फालतू बातों को लेकर वाद-विवाद और संघर्ष बढ़ सकता है। कानून चक्करों में फंस सकते हैं और धन संकट भी बढ़ सकता है। साथ ही यह अति आत्मविश्वास और अहंकार को भी बढ़ावा देता है।
ग्रे यानी धूसर रंग
ज्योतिष शास्त्र में ग्रे यानी धूसर रंग की वस्तुओं में राहू का वास माना जाता है। मान्यता है कि इस रंग के जूतों के लगातार इस्तेमाल से व्यक्ति के स्वभाव में भ्रम और अनिश्चितता बढ़ती है। नियमित रूप से ग्रे जूते पहनने से मानसिक शांति भंग होती है और निर्णय लेने में बाधा आती है। इसलिए इन जूतों को केवल औपचारिक आयोजनों में ही कभी-कभी पहनना चाहिए, वरना विकास में बाधा आ सकती है।
गहरा नीला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गहरे नीले रंग जीवन में शनि के प्रभाव को बढ़ाते हैं। इस रंग के जूतों के नियमित इस्तेमाल से डिप्रेशन, उदासी और अकेलापन बढ़ सकता है। माना जाता है कि इन्हें नियमित पहनने से मानसिक अशांति बढ़ती है और भावनात्मक उथल-पुथल को बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines