Tulsi Vivah 2023: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह सभी एकादशियों में सबसे खास होती है। इस दिन तुलसी विवाह भी होता है। इसको लेकर यह कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने अपने शालिग्राम रूप में तुलसी माता से इसी दिन विवाह किया था। जिस दिन के बाद से इस दिन को तुलसी विवाह के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन तुलसी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है गरीबी दूर होती है।
मंगल कार्यों की होती है शुरुआत
वही तुलसी विवाह के बाद से ही हिंदू पंचांग में शादी विवाह या शुभ मंगल कार्यों की शुरुआत होती है। घरों में भी लोग तुलसी के पौधे की पूजा पाठ करते हैं। तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख संपदा धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। अगर आप किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको इस दिन एक खास उपाय करना चाहिए आपके ऊपर से गरीबी का साया हट जाएगा। इस दिन आप अपने घर में तुलसी माता की और भगवान शालिग्राम की पूजा करें।
इस दिन विधिपूर्वक सुबह उठकर तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करें और शाम में विधि विधान से मां तुलसा और शालिग्राम के विवाह को संपन्न करे। और तुलसी पर घी का दीपक जलाकर उनसे प्रार्थना करें कि आपके जीवन में जो भी आर्थिक कष्ट है वह जल्द से जल्द दूर हो और आपके जीवन में कभी धन और ऐश्वर्य की कमी ना रहे।
यह भी पढ़े:अगर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो देवउठनी एकादशी पर कर लें ये काम, भरे रहेंगे धन के भंडार
यह भी पढ़े: 3 राशि वालों को अगले 48 घंटे रहना होगा सावधान, नहीं तो जिंदगी भर होगा पश्चाताप
यह सावधानियां जरूर बरते
अपने घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसका रखरखाव करना भी बेहद जरूरी होता है। कभी भी दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगना चाहिए ना ही रखना चाहिए वही हमेशा तुलसी के पौधे की साफ सफाई करके रखना चाहिए। वहां पर कभी गंदगी नही फैलने देनी चाहिए। वही रोजाना तुलसी में विधि विधान पूजा करना भी जरूरी होता है। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख संपदा और धन की कभी कमी नहीं होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines