अगर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो देवउठनी एकादशी पर कर लें ये काम, भरे रहेंगे धन के भंडार

Devuthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी व देव उत्थान एकादशी भी कहते हैं। कल देशभर में देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा।

Devuthani Ekadashi 2023 (1)

Devuthani Ekadashi 2023: कल देश भर में देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी व देव उत्थान एकादशी भी कहते हैं इस दिन को लेकर बड़ी मान्यता है। कहा जाता है कि इस दिन 4 महीने की योग निद्रा से भगवान श्री विष्णु जागते हैं जिसके साथ शुभ मंगल कार्यों की शुरुआत भी इस एकादशी के बाद से हो जाती है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन व्रत रखते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी यह दिन बेहद खास होता है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो इस देवउठनी एकादशी को करें यह उपाय

विज्ञापन

श्री यंत्र स्थापित करें

23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है अगर आप भी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आप देवउठनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिष बताते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं जिस वजह से यह दिन मां लक्ष्मी को भी बेहद पसंद है इस दिन मां लक्ष्मी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं जो भी भक्त इस दिन अपने घरों में श्री यंत्र स्थापित करते हैं उन्हें कभी भी धनलक्ष्मी संपदा ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौराणिक कथा के अनुसार 

इसको लेकर एक पौराणिक कथा भी बेहद प्रचलित है बताया जाता है कि एक बार मां लक्ष्मी नाराज होकर बैकुंठ चली गई थी। जिसके बाद धरती में कोहराम की स्थिति बन गई थी।  जिसके बाद देवगुरु बृहस्पति ने लक्ष्मी जी को वापस लाने और उनको आकर्षित करने के लिए श्री यंत्र की स्थापना की थी। इसके बाद मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर वापस लौटी थी। इसको दुनिया का सबसे बड़ा यंत्र माना जाता है। कहा जाता है जो इस यंत्र को सिद्ध कर लेता है उसे कभी धन की कभी नहीं होती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ