Tulsi Bad Omens: हिंदुओं में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह पौधा लक्ष्मी जी का प्रतीक है और घर में पॉजिटिविटी लाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा बिल्कुल हरा-भरा होता है, उस घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी या शक्तियां नहीं होती हैं। यही कारण है कि इसे प्रत्येक घर में रखने का आग्रह किया गया है।
इस पौधे को लेकर धार्मिक ग्रंथों में कई तरह के नियम भी बताए गए हैं। कई तरह के पूजा-पाठ और अन्य कर्मकांड बताए गए हैं। उदाहरण के लिए कभी भी तुलसी के पौधे की सदैव विष्णुजी के साथ ही पूजा की जाती है। इस पौधे के जरिए आप अपने आने वाले भविष्य को भी जान सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Astrology: क्या आप पर भी है इस शुभ ग्रह की कृपा? रातोंरात मिलेगा पैसा, पलट जाएगी किस्मत की रेखा
सूखता हुआ तुलसी का पौधा देता है ये संकेत
तुलसी के पौधे को घर में उगाने के लिए किसी प्रकार की ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। प्रतिदिन इसे पानी देना पर्याप्त होता है, कभी-कभार आप इसमें गोबर का कंडा भी खाद के रूप में डाल सकते हैं। परन्तु फिर भी कई बार तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। जब भी ऐसा हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
यदि पर्याप्त देखभाल और भरसक प्रयासों के बाद भी तुलसी का पौधा सूखने लगे तो यह घर में किसी अनिष्ट के आने का संकेत है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जो निम्न प्रकार हैं-
घर में पितृ दोष होने पर भी तुलसी का पौधा सूख सकता है। ऐसा होने पर सावधान हो जाएं, क्योंकि यह घर में पारिवारिक क्लेश, आर्थिक हानि और अन्य तरह की समस्याओं को बताता है।
घर में किसी तरह की नेगेटिव एनर्जी या बुरी शक्तियों के आने पर उसका सबसे पहला असर तुलसी पर ही होता है। उस स्थिति में यह पौधा दो-तीन दिन में ही पूरी तरह सूख कर मुरझा जाता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत ही भगवान की शरण लेनी चाहिए।
कई बार तुलसी का पौधा सही देखभाल नहीं होने के काऱण भी मुरझा जाता है। उस स्थिति में आपको इसका पर्याप्त देखभाल करनी चाहिए। इसी तरह सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे को छत पर रखना है तो किसी कपड़े से ढक कर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः घर-परिवार की हर परेशानी को दूर कर देंगे पीली हल्दी के टोटके, नोट कर लें ये 8 नियम
तुलसी का पौधा सूखने पर क्या करें
- यदि आपके सभी प्रयासों के बाद भी तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख जाएं तो आपको कुछ खास काम करने चाहिए।
- सबसे पहले तो उस सूखे हुए पौधे को हटा कर उसकी जगह नया पौधा लगाएं।
- तुलसी के पौधे को मौसम के असर से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करें।
- घर में किसी अनिष्ट की आशंका होने पर किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह करें तथा उनका मार्गदर्शन लें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines