---विज्ञापन---

Astrology: क्या आप पर भी है इस शुभ ग्रह की कृपा? रातोंरात मिलेगा पैसा, पलट जाएगी किस्मत की रेखा

Astrology: जन्मकुंडली में कुल 12 भाव होते हैं। इन्हीं 12 भावों में अलग-अलग ग्रह विराजमान होते हैं। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही उनके अनुकूल या प्रतिकूल होने की भविष्यवाणी की जाती है। इसी से जाना जाता है कि ग्रह निर्बल है जो मजबूत है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि किसी भी ग्रह […]

Astrology: जन्मकुंडली में कुल 12 भाव होते हैं। इन्हीं 12 भावों में अलग-अलग ग्रह विराजमान होते हैं। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही उनके अनुकूल या प्रतिकूल होने की भविष्यवाणी की जाती है। इसी से जाना जाता है कि ग्रह निर्बल है जो मजबूत है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि किसी भी ग्रह के प्रबल तथा अनुकूल होने पर क्या प्रभाव होता है।

सूर्य 

जन्मकुंडली में सूर्य का प्रबल होना व्यक्ति के भाग्य में राजयोग का निर्माण करता है। ऐसा व्यक्ति जहां भी जाता है, वहीं पर अपना प्रभाव जमा लेता है। ऐसा व्यक्ति हर जगह पूजा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की कुंडली में हैं ये 2 बड़े राजयोग, जानें कब तक बनेंगे संतान प्राप्ति के योग

चन्द्रमा

मजबूत चन्द्रमा व्यक्ति को मानसिक स्थिरता तथा शांत स्वभाव देता है। ऐसे जातकों में सोचने-समझने की शक्ति बहुत ज्यादा होती है, वे जो भी काम करते हैं, उसी में अपना परफेक्शन देते हैं।

---विज्ञापन---

मंगल 

मजबूत मंगल जातक को आकर्षक शरीर का स्वामी बनाता है, उसे कुछ हद तक क्रोधी तथा गर्म स्वभाव का बनाता है। ऐसा व्यक्ति शक्तिशाली तथा दृढ़ इरादों वाला होता है।

बुध 

जन्मकुंडली में बुध के प्रबल होने पर व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज होता है, वह वाक्पटु और व्यवहारकुशल होता है। उसकी आयु भी वास्तविक आयु से कम दिखाई देती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Wardrobe Vastu Tips: अलमारी में भूल से भी ना रखें ये चीजें, हर रोज घटता जाएगा धन; कंगाली से हो जाएंगे तबाह!

बृहस्पति 

बृहस्पति की अनुकूलता व्यक्ति को हर वह चीज देती है, जिसकी वह कामना करता है। सुंदर शरीर, सम्पन्न परिवार, अच्छी संतान, हायर एजुकेशन, समाज में मान-सम्मान सभी कुछ प्राप्त होते हैं।

---विज्ञापन---

शुक्र 

भोग विलास के कारक शुक्र के प्रबल होने पर जातक को हर तरह का धन, वैभाव, ऐशो आराम मिलता है। वह दिखने में सुंदर तथा आकर्षक होता है, दूसरे पुरुष और स्त्रियां सहज ही उसकी ओर आकर्षित होते हैं।

शनि 

जिनकी जन्मकुंडली में शनि प्रबल होता है, वे अनुशासित जीवन जीने वाले होते हैं। ज्योतिष (Astrology) के अनुसार वे कम उम्र में ही जिम्मेदार बन जाते हैं, कठोर परिश्रम करते हैं। हालांकि उन्हें फल बहुत लेट मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नवंबर में शनिदेव खोलेंगे 4 राशियों के लिए सौभाग्य का पिटारा, होगी छप्परफाड़ कमाई और तरक्की

राहु 

राहु की अनुकूलता व्यक्ति को हर वह चीज दे सकती है जिसकी दूसरे लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। अचानक ही धन, मान-सम्मान, प्रेम सब कुछ मिलने लगता है। दिमाग बहुत तेज हो जाता है। जीवन में बहुत तेजी से ग्रोथ होने लगती है।

---विज्ञापन---

केतु 

कुंडली में केतु का प्रबल होना जातक को वैराग्य और भक्ति के मार्ग पर ले जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत अधिक ज्ञानी होता है, तत्व चिंतन करता है लेकिन अकेला भी रहता है। वह हर परिस्थिति में अकेला ही सब कुछ संभालता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 28, 2023 06:08 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola