Trigrahi Yog: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस वक्त कन्या राशि में मंगल और सूर्य की युति बनी हुई है। इसके साथ ही 1 अक्टूबर बुध देव कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में कन्या राशि में बुध का गोचर होते ही त्रिग्रही योग का खास संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि यह त्रिग्रही योग किन राशियों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा।
मिथुन राशि
कन्या राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी के लिए प्रयासरत थे, उन्हें खुशखबरी मिलगी। विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव मिल सकता है। इस दौरान आमदनी में खूब इजाफा देखने को मिलेगा।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों को त्रिग्रही योग का खास लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही इस योग के शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा ससुराल पक्ष के आर्थिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में निवेश से धन लाभ होगा।
यह भी पढ़ें:
धनु राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कन्या राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यह योग छात्रों के लिए भी शुभ है। त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines