Trigrahi Yog: इन 5 राशियों को दिवाली पर होगा बंपर लाभ, दुर्लभ त्रिग्रही योग से बरसेंगी धन और खुशियां

Trigrahi Yog: दिवाली 2025 से पहले पर 17 अक्टूबर को तुला राशि में एक दुर्लभ त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग दिवाली को अत्यंत फलदायी और मंगलकारी बनाएगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह शुभ संयोग 5 राशियों के लिए समृद्धि, सफलता और धनवृद्धि का संकेत दे रहा है।

trigrahi-yoga-2025-rashifal

Trigrahi Yog: इस वर्ष समृद्धि और रौशनी का पावन दिवाली सोमवार 20 अक्टूबर, 2025, को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस बार दिवाली पहले एक विशेष त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। यह दुर्लभ योग इस पर्व को और भी अधिक मंगलकारी बना देगा। दिवाली पर इस विशेष त्रिग्रही योग का निर्माण तुला राशि में होगा, जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल एक साथ विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन

ऐसे बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग

सूर्य, बुध और मंगल का यह त्रिग्रही तब बनेगा, जब 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति के बाद ग्रहों से स्वामी सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह भी इसी महीने की 3 तारीख से इस राशि में विराजमान हैं, जबकि मंगल 13 सितंबर से इस राशि में गोचरस्थ हैं। इन तीन प्रभावशाली ग्रहों का यह संयोग दिवाली के दिन को ज्योतिषीय रूप से और भी अधिक शुभ और शक्तिशाली बना रहा है।

विज्ञापन

त्रिग्रही योग 2025 राशिफल

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह दुर्लभ त्रिग्रही योग 5 राशियों के लिए सौभाग्य, आर्थिक प्रगति और तरक्की के नए रास्ते खोलने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस शुभ योग का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग विशेष रूप से आर्थिक समृद्धि का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को नए अनुबंध या साझेदारियां मिल सकती हैं। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिवाली तरक्की और मान-सम्मान लेकर आएगी। इस त्रिग्रही योग के प्रभाव से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा और संपत्ति संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर में मांगलिक कार्यों की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग धनवृद्धि और निवेश के अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। विशेष रूप से व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। यदि आप शेयर बाजार या रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं, तो यह समय अत्यंत शुभ है। साथ ही, नौकरी में भी उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग भाग्य और कर्म दोनों को प्रबल करेगा। इस समय आपको अपने प्रयासों का पूरा फल मिलेगा। विदेश से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह त्रिग्रही योग नई शुरुआत और प्रगति के द्वार खोल सकता है। यदि आप करियर में बदलाव की सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश के मामले में भी लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी और विवाह प्रस्तावों के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ