Trigrahi Yog In Mesh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से शुभ योग और त्रिग्रही योग का निर्माण होते रहता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। त्रिग्रही योग बनने से मानव जीवन और देश-दुनिया के सभी प्राणियों पर असर पड़ता है। आपको बता दें कि सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव और धन, ऐश्वर्य और सुख के कारक शुक्र देव मेष राशि में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि में त्रिग्रही योग बन गया है। त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी लाभ देखने को मिल सकता है तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभदायी रहने वाला है, क्योंकि मेष राशि में त्रिग्रही योग लग्न भाव में बना है। त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि वाले लोगों के मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही करियर और कारोबार में बदलाव देखने को मिलेगा। धन कमाने के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य, शुक्र और गुरु की युति बहुत ही शुभ रहने वाली है, क्योंकि मिथुन राशि में त्रिग्रही योग इनकम और लाभ के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों को जबरदस्त धन का लाभ हो सकता है। जिन लोगों की विदेश जाने की इच्छा है वह बहुत जल्द पूरी होने वाली है। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। धन कमाने के कई शानदार मौके मिलेंगे।
कर्क राशि
मेष राशि में सूर्य, गुरु और शुक्र की युति से बने त्रिग्रही योग का प्रभाव कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है, क्योंकि कर्क राशि में त्रिग्रही योग कर्म भाव में बन रहा है। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों की नौकरी और कारोबार में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही करियर से जुड़े कुछ जरूरी के फैसले ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- 12 महीने बाद मेष राशि में मंगल देव बनाएंगे रूचक राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी!
यह भी पढ़ें- गुरु और शुक्र की युति से 3 राशियों की कुंडली में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव
यह भी पढ़ें- 1 मई से शुरू हो जाएंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, पूरे माह बृहस्पति रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
16 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines