---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

15 दिन के भीतर 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, मिथुन राशि में तीन ग्रह होंगे एक साथ

Trigrahi Yog Gemini: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 जून को मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को 15 दिन के अंदर कुछ अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

---विज्ञापन---

Trigrahi Yog Gemini: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 दिन के अंदर मिथुन राशि में तीन ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इस बीच 3 राशियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में सफलता मिल सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह में कुल 5 ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिसमें सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और शनि देव शामिल हैं। वहीं 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे साथ ही 12 जून को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे वहीं 14 जून को बुध भी मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी 15 जून को मिथुन राशि में त्रिग्रही राजयोग बनने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में खूब धन लाभ होने वाला है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। करियर में लगातार तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही धन का निवेश डबल का धन लाभ कराएगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र की युति बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। इस बीच आर्थिक स्थिति में बेहतर लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में नई उपलब्धियों को हासिल कर पाएंगे। जो लोग कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। सेहत से जुड़ी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। जीवन की सारी बाधाएं भी खत्म हो जाएंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस बीच आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही करियर में अपार सफलता मिलेगी। आय के नए-नए क्षेत्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन अर्जित करने का मौका मिलेगा। करियर में बड़ों का साथ मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी इच्छाएं बहुत जल्द पूरी होने वाली हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज 3 बजकर 52 म‍िनट पर जाग जाएगा 5 राश‍ियों का भाग्‍य, जानें क्‍या होने वाला है खास

यह भी पढ़ें- 6 जून को शनि जयंती और अमावस्या का महासंयोग, 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jun 02, 2024 10:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola