---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज शनि जयंती और अमावस्या का महासंयोग, 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा

Shani Jayanti Vat Savitri Vrat 2024 Sanyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग बन रहा है। ऐसे में शनि देव की कृपा 3 राशियों पर बेहद खास रहने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

Shani Jayanti Vat Savitri Vrat 2024 Sanyog: वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर कई व्रतों का संयोग बन रहा है। बता दें कि अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का भी व्रत रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखेंगी। साथ ही मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ही तिथि पर तीन व्रतों का संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है।

मान्यता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा करने का विशेष महत्व है। शनि जयंती के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का भी विशेष महत्व है। ज्योतिषियों का मानना है कि अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए 6 जून का दिन बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला है। बता दें कि इस दिन वृषभ राशि वाले लोगों पर मां लक्ष्मी, शनि देव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहेगा। वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

सिंह राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। इस दिन सिंह राशि वाले लोग शनि देव की पूजा करते हैं तो उन्हें विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। शनि देव की कृपा से कारोबार में धन-लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से बिजनेस में डबल का लाभ हो सकता है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए वट सावित्री, शनि जयंती और अमावस्या की तिथि बेहद ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान मकर राशि वाले लोगों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोग कारोबार के संबंध में कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही यह यात्रा बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। भविष्य के लिए बेहद लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- कलयुग में बनेगा महाभारत काल जैसा खतरनाक योग, 23 जून से 5 जुलाई तक रहना होगा सावधान

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आज 3 बजकर 52 म‍िनट पर जाग जाएगा 5 राश‍ियों का भाग्‍य, जानें क्‍या होने वाला है खास

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2024 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola