हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Trigrahi Yog Benefits: खूब बरसेगा पैसा! सूर्य-शनि और शुक्र की तिकड़ी, त्रिग्रही योग से इन राशियों की बढ़ेगी आमदनी

Trigrahi Yog Benefits: मार्च महीने में मीन राशि में सूर्य का गोचर होने वाला है. इस राशि में शुक्र का गोचर हो चुका है. इस राशि में पहले से शनि मौजूद हैं. ऐसे में मीन राशि में इन तीनों ग्रहों के होने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है. इस त्रिग्रही योग से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Trigrahi Yog: 2 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर कर चुके हैं और इस राशि में शनि देव पहले से विराजमान हैं. अब कुछ दिनों बाद मीन राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे. जिससे त्रिग्रही योग एक्टिव हो जाएगा. इस त्रिग्रही योग से तीन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. इन्हें धनलाभ होगा. बता दें कि, सूर्य गोचर मीन राशि में 15 मार्च को होने जा रहा है. देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में त्रिग्रही योग बनना कई राशियों के लिए शुभ होगा. इन राशियों के आर्थिक जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. इन राशियों को तगड़ा लाभ होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए त्रिग्रही योग बनना बहुत ही अच्छा होगा. शुक्र ग्रह के इस त्रिग्रही योग में विराजमान होने से लाभ की स्थिति बनेगी. करियर के क्षेत्र में आप तरक्की करेंगे. आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है. कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. पारिवारिक तौर पर जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

ये भी पढ़ें – Feng Shui: क्या है फेंगशुई और कैसे है पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से संबंध? जानें चीनी पद्धति का सच

विज्ञापन

मिथुन राशि

कर्म भाव में त्रिग्रही योग के बनने से आपके पेशेवर जीवन में बदलाव आएंगे. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिल सकती है. मनचाही नौकरी मिल सकती है. आय के अधिक साधन बनने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे. आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. त्रिग्रही योग के बनने से आपको लाभ होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. करियर के क्षेत्र में तरक्की करेंगे. कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. सामाजिक तौर पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. त्रिग्रही योग का प्रभाव इन तीनों राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola