Mercury Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बिजनेस और बुद्धि का कारक माना गया है। बुध देव का कन्या और मिथुन पर आधिपत्य है, यानी बुध देव कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। जबकि चंद्रमा और मंगल के साथ बुध का शत्रुता का भाव रहता है। ऐसे में जब कभी भी बुध का गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी पर पड़ता है। बुध देव 1 अक्टूबर को स्वराशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध का कन्या राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए भाग्योदय का कारण बनेगा। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से किन राशियों की किस्मत संवरने जा रही है।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए खास है। दरअसल गोचर की अवधि में व्यापारी वर्ग को इसमें विशेष लाभ प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। जमीन से जुड़े कार्यों में कोर्ट से जीत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष के आखिरी दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों पर जमकर कृपा बरसाएंगे पितृ देव; आएंगे अच्छे दिन
सिंह राशि
कन्या में बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इस दौरान बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। माता-पिता से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अचानक धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान विदेश यात्रा का योग बनेगा जो कि आर्थिक दृष्टि से शुभ है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र में मिथुन का बुध ग्रह के साथ अच्छा संबंध बताया गया है। इस दौरान मिथुन राशि वालों को बुधादित्य और भद्र राजयोग का भी शुभ परिणाम प्राप्त होगा। जिसकी वजह से वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। बिजनेस करने वालों को इस दौरान बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिससे आर्थिक उन्नति होगी। जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: नवंबर में शनिदेव खोलेंगे 4 राशियों के लिए सौभाग्य का पिटारा, होगी छप्परफाड़ कमाई और तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
58 mins agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 hr agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines