Tone Totke: हमारे गृहस्थ जीवन में आने वाली लगभग सभी समस्याओं का ज्योतिष में समाधान दिया गया है। इनमें कई बहुत ही आसान से उपाय बताए गए हैं जिन्हें कोई भी कर सकता है। ये उपाय करने में बहुत ही आसान हैं और इन्हें करने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है।
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
नजर उतारने के लिए उपाय (Tone Totke)
कई बार घर में छोटे बच्चों को नजर लग जाती है। ऐसी स्थिति में उनके साथ-साथ बड़ों को भी काफी परेशान होना पड़ता है। यदि कभी ऐसा हो तो राई के कुछ दाने, 7 साबुत लाल मिर्च और नमक बाएं हाथ की मुट्ठी में लेकर उस बच्चे के सिर पर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद इन सभी को चूल्हे की जलती आग में डाल दें। इससे तुरंत ही नजर उतर जाएगी।
भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए
बहुत से लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें भूत-प्रेत आदि नकारात्मक शक्तियों के कारण परेशान होना पड़ा है। ऐसे समय में किसी तांत्रिक के पास जाने से बेहतर है कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन 108 बार जप करें। ऐसा लगातार दस दिनों तक करने से वह बाधा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। यही नहीं, जप करने वाले व्यक्ति पर भविष्य में भी कोई प्रेत बाधा नहीं लग पाएगी।
यह भी पढ़ें: किसी भी रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे
सभी जगह सम्मान पाने के लिए उपाय (Tone Totke)
यदि आप धन, संपत्ति, सम्मान तथा प्रतिष्ठा पाना चाहते हैं तो यह उपाय करें। रविवार के दिन से आरंभ करके प्रतिदिन कम से कम 21 बार आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें। इस पाठ से तुरंत ही असर होता है। जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे, आपका भाग्य भी चमकने लगेगा। तीन माह पूरे होने से पहले ही आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी परन्तु इसके जरिए किसी दूसरे का बुरा नहीं किया जा सकता है। यदि इस स्त्रोत को आजीवन किया जाए तो ऐसा व्यक्ति करोड़पति बन जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।