Tone Totke: प्राचीन भारत में तंत्र-मंत्र और यंत्र की विधा काफी प्रचलित थी। साधक तंत्र-मंत्र का प्रयोग अपनी सामान्य समस्याओं से छुटकारा पाने से लेकर मोक्ष पाने तक के लिए करते थे। आज भी इस तरह के कई ग्रंथ हैं, जिनमें इस तरह के रहस्य बताए गए हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस तरह एक गुलाब का फूल आपकी किस्मत बदलने की ताकत रखता है।
गुलाब के फूल के टोटके (Gulab ke Phool ke Upay)
खूब सारा पैसा कमाने के लिए (Tone Totke)
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बार पढ़ें मां काली का यह मंत्र, भूत-प्रेत-पिशाच-शत्रु-राहु-केतु-शनि सबसे पीछा छूटेगा
- आप बहुत ज्यादा तंगी में हों और कहीं से भी पैसा आने की उम्मीद नहीं हो तो गुलाब का फूल आपके काम आ सकता है। आपको केवल इतना सा करना है कि शाम को आरती के समय एक गुलाब के फूल में कपूर रखकर जलाना है। कपूर जलने के बाद फूल मां भगवती को अर्पित कर दें। जल्दी ही कहीं न कहीं से पैसा आएगा।
- शुक्रवार के दिन पान में लाल गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर उस पान को मां दुर्गा को अर्पित करें। जल्दी ही कहीं न कहीं से पैसे की आवक होने लगेगी।
- प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मी जी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल गुलाब चढ़ाएं। इस तरह लगातार 11 शुक्रवार करने से पैसा कमाने के नए स्रोत बनते हैं और इनकम बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Mole on Face: होंठ का तिल कामुक और ललाट का तिल करोड़पति बनाता है
मनचाही इच्छा पूर्ण करने के लिए गुलाब के उपाय
शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर और तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं। इसके बाद उन्हें गुलाब के फूलों की माला पहनाएं तथा मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। इस प्रसाद को दूसरों को भी बांटें और खुद भी खाएं। लगातार 7 शनिवार तक ऐसा करने से हर इच्छा पूर्ण होगी।
अच्छी नौकरी के लिए गुलाब के टोटके
शनिवार अथवा मंगलवार को सुबह घर से नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं तथा उन्हें लाल गुलाब का पुष्प अर्पित करें। इस तरह लगातार 40 दिन तक करने से शीघ्र ही बढ़िया नौकरी मिलने के योग बनते हैं। यदि नौकरी में कोई समस्या आती है तो वह भी इस उपाय से दूर हो जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines