Tone Totke – Elaichi Ke Upay: भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका उपयोग तंत्र-मंत्र व ज्योतिष उपायों में किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है छोटी इलाइची। छोटी इलायची अपनी खुशबू के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि चाय और खाने में स्वाद बढ़ाने वाली छोटी सी इलायची आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगा सकती है?
जी हां, किचन में मसालों के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची ना सिर्फ खाने को दोगुना स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। छोटी इलाइची के उपायों से जीवन की बड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं….
यह भी पढ़ेंः शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा
गृहस्थ जीवन की सभी समस्याओं के लिए रामबाण उपाय है इलायची के ये टोटके (Elaichi Ke Upay)
धन प्राप्ति के लिए के लिए इलायची के उपाय
अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं। पैसे आते तो हैं, लेकिन पास में टिकते नहीं तो अपने पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है और पैसे कम खर्च होते हैं।
दरिद्रता दूर करने के लिए उपाय
दरिद्रता दूर करने के लिए के लिए किसी दरिद्र असहाय या किन्नर को एक सिक्का दान करें, साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा नियमित तौर पर करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
यह भी पढ़ेंः TONE TOTKE: आज ही करें झाड़ू के ये उपाय, तुरंत बरसने लगेगा पैसा
नौकरी में प्रमोशन के लिए करें उपाय
नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए। फिर सुबह उठ कर किसी भी व्यक्ति को दे दीजिए। इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।
शुक्र को मजबूत करने के लिए उपाय
यदि आपका शुक्र कमजोर है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर आधा जल होने तक उबालें। अब इसे पानी में मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।
शीघ्र विवाह के लिए
यदि आप विवाह योग्य हैं और विवाह में देरी हो रही है, तो किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को दो हरी इलाइची के साथ पांच प्रकार की मिठाई गुरु मंदिर में चढ़ाएं। इससे जल्दी ही अच्छे रिश्ते आने लगेंगे।
परीक्षा में सफलता के लिए
परीक्षा में सफलता पाने के लिए शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां और दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से रख आएं। साथ ही परीक्षा में सफल होने के लिए प्रार्थना करें। लगातार 3 गुरुवार तक ये उपाय करने से आपको जरूर सफलता मिलेगी।
पंडित सुधांशु तिवारी “ज्योतिषाचार्य”
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
12 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines