Lucky Zodiac Sign: आज बन रहा आदित्य मंगल योग, सूर्य-मंगल की युति से इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

Lucky Zodiac Sign: वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल ग्रह के युति करने से आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा. आदित्य मंगल योग के प्रभाव से 5 राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. चलिए आपको इन लकी राशियों के बारे में बताते हैं.

Lucky Zodiac Sign

Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Sign: आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल ग्रह के विराजमान होने से आदित्य मंगल योग बन रहा है. ग्रहों के योग से बन रहा आदित्य मंगल योग राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. आदित्य मंगल योग कई राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी होगा. इसके प्रभाव से 5 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. इन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगाय चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

आदित्य मंगल योग से इन्हें होगा लाभ

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है.

कर्क राशि

विज्ञापन

धन लाभ के लिए कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपके लिए कारोबार में किसी कारण परेशान हैं तो मामला सुलझ सकता है. कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. करियर में तरक्की मिलेगी और आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की कमाई में वृद्धि होगी. आपको काम में कामयाबी मिलेगी. कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा. आपको व्यापार में तगड़ा लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. आपको किसी आयोजन में भाग लेने का मौका मिल सकता है. आपने किसी को उधार दिया है तो वो वापस मिल सकता है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपका समय सुखद बितेगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ