Tizori Ke Upay: वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान होता है, जो लोगों की कई परेशानियों को भी हल कर सकता है। अगर कोई आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा है या घर में हमेशा धन की कमी रहती है, तो हर कोई तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में पैसों को लेकर कभी न समस्या आए, इसके लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए हुए हैं, जिससे धन की कमी दूर हो सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरस सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी-कभी छोटे-छोटे उपाय भी आपको लाभ दे सकते हैं। ऐसे ही कुछ उपाय में अगर आप अपने घर की तिजोरी में कुछ चीजें रखते हैं, तो इससे आपके सारे दुख दूर हो सकते हैं और धन की वर्षा होती है। तिजोरी में जरूरी चीजें रखी जाती हैं, जैसे- पैसे, जेवरात-आभूषण आदि रखते हैं।
शास्त्रों में तिजोरी को लेकर कई उपाय ऐसे हैं, जिनको विधि के अनुसार करने से लोगों को धन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है और वह रातों रात मालामाल हो सकता है। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और पैसे की कमी कभी भी नहीं होती है। तिजोरी में क्या-क्या चीजें रखने से धन में बढ़ोतरी हो सकती है, आइए इसके बारे में जानते हैं…
किन चीजों को तिजोरी में रखने से पैसे की तंगी होती है दूर, जानें इस Video में-
तिजोरी में हल्दी की गांठ रखना शुभ
घर की तिजोरी में अगर आप हल्दी की गांठ रखते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और धम की कमी कभी नहीं होती है। इस उपाय को करने के लिए लाल कपड़े में हल्दी की गांठ लपेटकर रख दें। इससे आपके जीवन में पैसे की तंगी दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Guruwar Ke Upay: गुरुवार को सूरज ढलते ही करें 3 उपाय
कदम्ब का फूल
अगर आप कदम्ब के फूल को घर की तिजोरी में रखते हैं, तो इससे लक्ष्मी नारायण की असीम कृपा पाप्त होती है और पैसे की तंगी दूर होने के साथ-साथ धन में बढ़ोतरी होने लगती है।
कौड़ी रखने से मिलता है लाभ
कौड़ी का उपाय करने से घर में आपके कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है और बेकार के खर्चों पर भी लगाम लगती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा जाता है कि कौड़ी को तिजोरी में रखने से घीरे-घीरे पैसे की समस्या खत्म होने लगती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
22 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines