Til Ka Rahasya: शरीर पर तिल का होना एक बहुत ही सामान्य सी बात है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि शरीर के इन तिलों को देख कर आप किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जान सकते हैं। तिल देख कर व्यक्ति के स्वभाव, उसकी आदतों और उसके कर्मों के बारे में भी जाना जा सकता है।
भारतीय ज्योतिष की एक शाखा समुद्र शास्त्र में शरीर के अलग-अलग स्थानों पर होने वाले तिल के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस रंग का तिल कैसा फल देता है। शरीर के किस हिस्से पर तिल है, यह देख कर ही व्यक्ति का स्वभाव जान सकते हैं। इसी तरह की और भी कई बातें हैं जिनका ज्ञान आसानी से हो सकता है। जानिए ज्योतिष के ऐसे ही कुछ सीक्रेट्स के बारे में
अभी पढ़ें – Main Gate Vastu: घर के मेन गेट पर ध्यान रखें ये 4 बातें तो होंगे मालामाल
शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल का होता है अलग-अलग अर्थ (Til Ka Rahasya)
नाक पर तिल होना
यदि किसी महिला की नाक पर तिल है तो ऐसा तिल उसे भाग्यशाली बनाता है। ऐसी महिलाओं से संबंध होना व्यक्ति के लिए खुशियां और सौभाग्य लेकर आता है।
ठोड़ी पर तिल होना
ठोड़ी पर तिल का होना बताता है कि वह व्यक्ति अंतर्मुखी स्वभाव की है और दूसरों से जल्दी घुल-मिल नहीं पाता हैं। ऐसे लोगों को रिलेशन बनाने के लिए कुछ समय देना चाहिए।
होंठों पर तिल होना
होंठों पर तिल होना किसी भी स्त्री या पुरुष को फ्लर्टी नेचर वाला बनाता है। ऐसे लोगों किसी एक संबंध में बंधकर नहीं रहते बल्कि बार-बार नए अफेयर्स में उलझे रहते हैं।
ललाट पर तिल होना
किसी भी व्यक्ति के ललाट पर तिल होना उस व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकटों की जानकारी देता है। ऐसे लोगों को आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है लेकिन आखिर में ऐसे लोग जबरदस्त तरक्की करते हैं।
आइब्रो पर तिल होना
किसी भी व्यक्ति के भौंह (आईब्रो) पर तिल होना शुभ माना जाता है अगर यह दाईं तरफ की आईब्रो पर हो। बाईं आईब्रो पर तिल का होना व्यक्ति के लिए दुख लाता है। यदि किसी व्यक्ति की दोनों आईब्रोज पर तिल हैं तो ऐसे आदमी का जीवन लगातार यात्रा करते हुए बीतता है।
कान पर तिल होना
जिन लोगों के कान पर तिल होते हैं, ऐसे स्त्री-पुरुषों को अत्यन्त भाग्यशाली माना जाता है। ये बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं और इन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
आंखों पर तिल का होना
यदि महिलाओं की आंख के अंदर (कॉर्निया पर) तिल हो तो ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और धीर-गंभीर स्वभाव की होती है। उनका विवाह भी किसी अमीर लड़के के साथ ही होता है।
दिल पर तिल का होना
यदि किसी स्त्री के दिल या छाती पर तिल हो तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसी स्त्रियां कामुक होती हैं और अपने साथी के साथ एक अच्छी रोमांटिक लाइफ बिताती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines